Header Image

ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाया, भारत बोला- अपने हितों की रक्षा करेंगे

ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाया, भारत बोला- अपने हितों की रक्षा करेंगे

Last Updated Jul - 31 - 2025, 02:16 PM | Source : Fela News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाया है। इस पर भारत सरकार ने कहा है कि वह इसका असर जांच रही है।
ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाया
ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25% आयात शुल्क और अतिरिक्त पेनल्टी लगाने की घोषणा के बाद भारत सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार इस निर्णय के प्रभावों का आकलन कर रही है और सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है।

सरकार ने यह भी दोहराया कि भारत और अमेरिका के बीच एक निष्पक्ष, संतुलित और परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। इसके साथ ही भारत ने यह स्पष्ट किया कि वह अपने किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई सेक्टर के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।

सरकार ने यह भी कहा कि जैसे हाल ही में यूके के साथ व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) में भारत ने अपने हितों की मजबूती से रक्षा की थी, वैसे ही अब भी हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि देश के आर्थिक और रणनीतिक हितों को कोई नुकसान न हो

Share :

Trending this week

ईरान का ट्रंप पर बड़ा हमला

May - 28 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा... Read More

ईरान के दावे से मचा हड़कंप

May - 27 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब खुली धमकियों तक पहु... Read More

अमेरिका ने बदले ग्रीन कार्ड नियम

May - 23 - 2026

अमेरिका में ग्रीन कार्ड को लेकर नियम अब पहले से ज्यादा स... Read More