Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष – 03 जुलाई 2025

दैनिक अंक ज्योतिष – 03 जुलाई 2025

Last Updated Jul - 03 - 2025, 11:29 AM | Source : Fela News

जानिए 3 जुलाई 2025 के लिए आपके मूलांक के अनुसार क्या कहती है अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी। कैसा रहेगा आपका दिन – प्रेम, करियर और स्वास्थ्य By Umika Sharma (Numer
दैनिक अंक ज्योतिष
दैनिक अंक ज्योतिष

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका शर्मा के साथ।

मूलांक-1-आज सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।बाहर का खाना खाने पर आज कंट्रोल रखें।आज कुछ नया सीखने में निवेश करें।ये आपके भविष्य के लिए लाभप्रद होगा।आज धन लाभ के योग है।साथ ही आज ऑफिस या कारोबार में भी सहयोगियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

मूलांक-2-दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करें।बाजार का कुछ खाना पीना हो तो सही जगह से लेकर ही खाए।आज धन लाभ के योग बन रहे है।थोड़ा बहुत परेशानी किसी काम की शुरुआत में आ भी सकती है ।आप घबराएं नहीं और अपने काम में आगे बढ़े। सफलता आपके साथ चलती हुई नजर आ रही है।शाम तक ऑफिस के सारे काम पूरे हो जाएंगे।

मूलांक-3-आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।आज आपके सारे काम अपने आप बनते चले जाएंगे।अपने ईष्ट की आराधना करें,आपके सारे काम बनते चले जाएंगे। ऑफिस में सीनियर से तारीफ मिलेगी।सहयोगी आपका साथ देंगे।

मूलांक -4- आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले। चुनौतियों से खबराए नहीं,ये आपको और मजबूत बनाती है।

मूलांक-5-आज कारोबार में वृद्धि होगी।धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।लेकिन आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे।बिना सोचे समझे किसी के लफड़े में न पड़ें। ऑफिस में अपने काम से काम रखे।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा। 

मूलांक-7-आज दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करें।आज कार्य स्थल पर दिन अच्छा बीतेगा।आप बहुत जल्दी लोगों पर भरोसा कर लेते है ।आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।अपने जीवन साथी से अपने मन की बात साझा करते रहना चाहिए।अपने ईष्ट का ध्यान करे ।

मूलांक-8-आज जो भी काम करे ,अच्छे से सोच समझकर शुरू करें।किसी की बातों में न आए।सुबह गणेश वंदना करके घर से निकले ।बेवजह गुस्सा न करे।सेहत का ध्यान दे।बाहर का खाना खाने से परहेज करें।निवेश से आज बचें।

मूलांक-9-आज आपको धन का लाभ हो सकता है।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 20 April 2026

Apr - 20 - 2026

मूलांक-1-  आज दिन खुशनुमा रहेगा।प्रोफेशनल लाइफ में लीड ... Read More

बेवजह झगड़े बढ़े? बेडरूम की ये वजह तो नहीं

Apr - 18 - 2026

Vastu For Bedroom: घर पहुंचकर सुकून की तलाश हर किसी को होती है, लेकिन... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 18 April 2026

Apr - 18 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन आपकी नेतृत्व करने की शक्ति को और बढ़ाने ... Read More