Fela News Lifestyle Header Banner

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 June 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 June 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Last Updated Jun - 13 - 2026, 12:37 PM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका शर्मा के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 13 June 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 13 June 2026

मूलांक-1-आज आपका समय पारिवारिक समस्याओं के समाधान और निवारण में व्यतीत हो सकता है। नई साझेदारी, गठबंधन या सगाई के योग बन सकते हैं। सुख-संपत्ति में वृद्धि की संभावना है, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी।

मूलांक-2-आज व्यापार में विस्तार और तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बुजुर्गों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता के संकेत हैं और भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे।

मूलांक-3-आज मेहनत और परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। तकनीकी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रयास कर रहे लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

मूलांक-4-आज मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी और अचानक लाभ के योग बन सकते हैं। दिन संतोषजनक रहेगा तथा सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। पेट से संबंधित परेशानी या स्वास्थ्य समस्या की आशंका बनी रह सकती है।सेहत का ध्यान रखें। 

मूलांक-5- आज रोजगार से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं और पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। विवाह या सामाजिक आयोजनों में भागीदारी संभव है।

मूलांक-6-आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने काम और व्यवसाय पर गंभीरता से ध्यान देंगे तो लाभ मिलेगा। प्रेमी से मुलाकात संभव है और छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है।

मूलांक-7- आज आपको कार्य स्थल पर नए अवसर प्राप्त होंगे।धन लाभ का योग बन रहा है। व्यापार में हुई गलतियों का असर झेलना पड़ सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा।

मूलांक-8-आज लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रह सकते हैं। पारिवारिक तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें।

 मूलांक-9-आज आर्थिक क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आपकी बातचीत और समझदारी से समस्याओं का समाधान होगा। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी संभव है। हालांकि प्रेम संबंधों में बदनामी या अपमान जैसी स्थिति से सावधान रहें।

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More