Last Updated May - 18 - 2026, 12:08 PM | Source : Fela News
क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं, आचार्या उमिका शर्मा के साथ।
मूलांक-1-आज कार्यक्षेत्र में यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आर्थिक लाभ दे सकती है। हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और पुराने उधार से बचें। आपकी पर्सनैलिटी दूसरों को प्रभावित करेगी। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा और खाली समय में पुराने प्लान पूरे करने का मौका मिलेगा। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।
मूलांक-2-आज आपका मन सकारात्मक रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। यह मार्गदर्शन आपके जीवन की कई समस्याओं को सुलझा सकता है। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। परिवार और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने से पहले पुराने कार्य पूरे करें।
मूलांक-3- आज का दिन आपके लिए लाभ और नए अवसर लेकर आएगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद हो सकती है। आर्थिक लाभ और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और यात्रा के योग हैं। हालांकि, दोपहर के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें।
मूलांक -4- आज आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप अकेले में समय बिताकर भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अहंकार से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मूलांक-5- आज भाग्य आपका साथ देगा और कार्यों में सफलता मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए विचार दे सकती है। हालांकि, पिता के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। आर्थिक सुरक्षा के लिए बचत और निवेश पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक-6-किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद से आपकी निजी समस्या हल हो सकती है। काम का दबाव और कुछ मानसिक तनाव रह सकता है, इसलिए खुद को अनावश्यक विवादों से दूर रखें। व्यापार से जुड़े पुराने मामलों में निर्णय लेना पड़ सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
मूलांक-7- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मौसम के कारण थोड़ी सावधानी जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। परिवार या बच्चों से जुड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मूलांक-8-आज आपका दिन खुशियों और सफलता से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और व्यापार में लाभ के योग हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी बातचीत और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, खासकर सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में। जीवनसाथी के साथ शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण समय बितेगा।
मूलांक-9- आज आप पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेने से लाभ मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए और जीवनसाथी के साथ समय निकाल पाएंगे।
यह भी पढ़े