Fela News Lifestyle Header Banner

दैनिक अंक ज्योतिष: 19 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 19 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

Last Updated Feb - 19 - 2026, 11:18 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका शर्मा के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 19 February 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 19 February 2026

मूलांक-1-आज आपकी धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी|आज आपके आत्मविश्वास में भी कमी आने की संभावना दिखाई दे रही है|आज जॉब करने वालों को नयी जिम्मेदारी मिल सकती है |आप बस अपने काम पर ध्यान दें,शाम तक सारे काम निपट जाएंगे।शाम का समय परिवार के साथ बिताएं।

मूलांक-2-आज दिन मिला जुला असर देगा।बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है।आज किसी भी प्रकार के निवेश करने से दूर रहें।आज सामान्य तौर पर दिन सही रहेगा।ऑफिस या कारोबार के लिए भी दिन सामान्य ही रहने वाला है।सेहत का ध्यान रखें।तला भुना खाने से बचें।

मूलांक-3-आज इस मूलांक के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा-खासा लाभ देने वाला है। दिन की शुरुआत ध्यान और पूजा से करे। आज धन लाभ के योग बन रहें हैं।कोई नया वाहन या भूमि लेने का भी योग दिखाई दे रहा है।आज इस मूलांक के छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।आज शाम के समय परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।

मूलांक -4- आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले। 

मूलांक-5-धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।लेकिन आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे।बिना सोचे समझे किसी के लफड़े में न पड़ें। ऑफिस में अपने काम से काम रखे।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।निवेश के लिए दिन अच्छा है।धन लाभ का योग बन हुआ है।

मूलांक-7-मूलांक 7 वालों के लिए आज का लाभदायक साबित होगा यदि निर्णय सोच समझकर लिया जाए।आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य स्थल पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे।मतलबी और चापलूसों से सावधान रहें।निवेश के लिए आज का मध्यम रहेगा।बाहर का तला भुना खाने से बचें।गणेश जी का ध्यान करते हुए अपने काम की शुरूआत करें।कार्य और निर्णय लेते समय पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सही दिशा में सोच समझकर ही निर्णय ले।

 मूलांक-8-आज जो भी काम करे ,अच्छे से सोच समझकर शुरू करें।किसी की बातों में न आए।सुबह गणेश वंदना करके घर से निकले ।बेवजह गुस्सा न करे।सेहत का ध्यान दे।बाहर का खाना खाने से परहेज करें।निवेश से आज बचें।शनि देव आपकी राशि में सही गलत के अनुसार फल देंगे ।इसलिए गलत संगत और कार्य करने से बचें। अन्यथा जोड़ा हुआ सब भी समाप्त हो जाएगा।

 मूलांक-9-आज आपको धन का लाभ  हो सकता है।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़े 

शनि राशि में सूर्य ग्रहण का महासंयोग, इन राशियों की किस्मत पर पड़ेगा असर

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More