Fela News Lifestyle Header Banner

दैनिक अंक ज्योतिष : 2 June 2026 By Umika sharma (Numerologist , Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष : 2 June 2026 By Umika sharma (Numerologist , Vastu & Energy Healer)

Last Updated Jun - 02 - 2026, 11:42 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष : 2 June 2026
दैनिक अंक ज्योतिष : 2 June 2026

मूलांक-1- आज दिन खुशनुमा रहेगा।प्रोफेशनल लाइफ में लीड करने या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। शब्दों में नरमी रखें। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवॉइड करें। 

मूलांक-2-आज दिन की शुरुआत मौज मस्ती से होगी।घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।आज धन लाभ के भी योग दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्य स्थल पर भी आज माहोल अच्छा रहेगा।सूर्य देव को जल अर्पित करके दिन की शुरुआत करें।

मूलांक-3-आपके लिए आज का दिन थोड़ा थका देने वाला रहेगा।काम की अधिकता रहेगी।क्रिएटिव कामों में मन बहुत लगेगा और नए आइडिया सफल होंगे। धन से जुड़े मामलों में भी सुधार दिखेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छा फोकस मिलेगा। आज कोई पुराना काम पूरा करने या नया प्लान बनाने का दिन उत्तम है।

मूलांक-4- आज लंबे समय के लिए प्लानिंग करने और स्थिरता बनाए रखने का दिन है। काम में फोकस बनाए रखें, कोई नया कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी करें। ऑफिस या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिद या भ्रम से बचें। रूटीन न बिगाड़ें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मूलांक-5-आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।बचपन की यादें ताजा होने से अलग की खुशी होगी।कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। मीटिंग या बातचीत से लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। डाइजेशन और सेहत का ख्याल रखें। दिन प्रोडक्टिव, गतिशील और लाभकारी रहेगा।

मूलांक-6-आज परिवार या पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। काम में संतुलन बना रहेगा और जिम्मेदारियां आसानी से निभाई जा सकेंगी। धन से जुड़े मामलों में भी सुधार दिखेगा। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। उम्मीदें बहुत ज्यादा न बढ़ाएं। सेहत सामान्य रहेगी। दिन शांत और सकारात्मक रहेगा।

मूलांक-7-आज का दिन अच्छा बीतेगा।दिन की शुरुआत सूर्य देव को जल अर्पित करके करें।आज घर परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्य स्थल पर भी आज माहोल अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में न पड़े।बेवजह किसी के मामले में निर्णय या बहस न करे।धन का व्यय सोच समझकर करें।आने वाला समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा,यदि आप सही दिशा में कार्य करते हुए आगे बढ़े।

मूलांक-8-मूलांक 8 वालों की आज जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। काम में मेहनत ज्यादा लगेगी और परिणाम धीरे-धीरे दिखेंगे। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य रखें, मेहनत जरूर रंग लाएगी। सुबह मेडिटेशन या प्राणायाम फायदेमंद रहेगा। दिन मेहनत और स्थिरता का रहेगा। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।

मूलांक-9- आज बहुत ऊर्जावान और तेज रहेंगे। पुराना कोई मुद्दा सुलझ सकता है। मेहनत तुरंत असर दिखाएगी। फील्डवर्क, फिटनेस या स्पोर्ट्स से जुड़े लोग खास प्रगति कर सकते हैं। धन और करियर में फायदा मिलेगा। गुस्से पर कंट्रोल रखें। चिड़चिड़ापन हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। दिन तेज और सफल रहेगा।

यह भी पढ़े 

Vastu Tips: घर में नकली पौधे बढ़ा सकते हैं नकारात्मकता, जानें वास्तु का सच

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More