Last Updated Jun - 22 - 2026, 04:16 PM | Source : FELA NEWS
दैनिक अंक ज्योतिष 22 जून 2026 पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल, करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। जानें आज किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी।
आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका जी के साथ।
मूलांक-1-आज आप नेतृत्व की भूमिका में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन अकेले सब कुछ संभालने की कोशिश ना करें। टीम या परिवार के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नई बातचीत या नेटवर्किंग के मौके बन सकते हैं। अपनी बात रखते समय विनम्रता बनाए रखें। काम में थोड़ी सुस्ती आ सकती है, इसलिए बीच-बीच में छोटा ब्रेक लें। वरिष्ठों या अपनों की सलाह को गंभीरता से लें। आज छोटी-छोटी बातें भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती हैं।
मूलांक-2-आज अकेले चलने से ज्यादा साथ चलने में मजा आएगा। सहयोग और टीमवर्क का दिन है। अगर कोई काम अटका हुआ है तो किसी से मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। आज का दिन आपके अंतर्ज्ञान के लिए अच्छा है, इसलिए अपनी अंतरात्मा की आवाज जरूर सुनें। विवाद से दूर रहें और शांति का रास्ता चुनें।
मूलांक-3-आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। आपकी बातचीत, लेखन या कोई भी क्रिएटिव काम लोगों को प्रभावित करेगा। पुरानी गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाने का अच्छा मौका है। गंभीर मुद्दों को हंसी में टालने की बजाय उन्हें साफ-साफ सुलझाएं। नई कलात्मक शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों के साथ समय बिताएं और अपनी खुशी साझा करें। अपनी बात स्पष्ट और विनम्रता से रखें।
मूलांक-4-आज योजनाएं बदल सकती हैं, इसलिए खुद को नई स्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करें। अपनी व्यावहारिक सोच से मुश्किलों का हल निकालेंगे। परिवार के लोग आपकी मेहनत की कद्र करते हैं, लेकिन उन्हें आपका भावनात्मक साथ भी चाहिए। काम में ज्यादा सख्ती ना दिखाएं। दिनचर्या में थोड़ा लचीलापन लाएं, इससे तनाव कम होगा। कार्यों की प्राथमिकता तय करके चलें।
मूलांक-5- आज आपका दिन है। नई मुलाकातें, यात्रा और नेटवर्किंग के अच्छे मौके बनेंगे। अगर मन में कोई बिजनेस आइडिया है, तो आज उस पर काम शुरू कर दें। आजादी का आनंद लें, लेकिन जिम्मेदारियों को ना भूलें। नई जानकारी हासिल करने के लिए दिन शुभ है। अपने शौक को समय दें, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर अपनी बात स्पष्ट रखें। आपका उत्साह दूसरों को भी प्रेरित करेगा।
मूलांक-6-आज आपकी मिलनसार प्रकृति और मदद करने का स्वभाव कई झगड़ों को शांत कर सकता है। दूसरों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर खुद को थकाएं नहीं। रिश्तों में प्यार और अपनापन दिखाने का अच्छा दिन है। खुद का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। घर का माहौल खुशनुमा बनाने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताना आपको शांति देगा। आपकी सहानुभूति किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।
मूलांक-7- आज मन ज्ञान और गहरी सोच की तरफ जाएगा। शांत जगह पर बैठकर सोचने या पढ़ने का दिन है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। भावनाओं को दबाकर ना रखें, अपनों से साझा करें। भविष्य की चिंता में वर्तमान खराब ना करें। आत्मनिरीक्षण का दिन है। अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें। प्रकृति में समय बिताने से नई ऊर्जा मिलेगी। आज का दिन आपको जीवन के गहरे अर्थ समझने में मदद करेगा।
मूलांक-8- आज काम का बोझ थोड़ा ज्यादा लग सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम और आराम का संतुलन बनाएं। परिवार के लोग आपसे व्यावहारिक सलाह के साथ भावनात्मक साथ भी चाहते हैं। सफलता को सिर्फ उपलब्धि से ना तौलें। वित्तीय मामलों को व्यवस्थित करने का अच्छा समय है। परिवार की जरूरतों को समझें और समर्थन दें। किसी काम में जल्दबाजी ना करें।
मूलांक-9-आज आपकी परोपकारी भावना सबको प्रेरित करेगी। पेंडिंग काम पूरे करें, ताकि नई शुरुआत कर सकें। पुरानी नाराजगी या दुख को छोड़ दें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर मन की थकान मिटाएं। सेवा और करुणा का दिन है। जरूरतमंद की मदद करें। परिवार के साथ प्रेमपूर्ण संबंध बनाए रखें। माफ करना आज आपका सबसे बड़ा गुण साबित होगा।