Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष:23 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष:23 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

Last Updated Feb - 23 - 2026, 10:34 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष:23 February 2026
दैनिक अंक ज्योतिष:23 February 2026

मूलांक-1-आज कार्यक्षेत्र में आपकी काम करने क्षमता की चमक दिखेगी। अचानक मिलने वाले मौकों पर सोच-समझकर फैसला लें। आर्थिक चर्चाओं में जल्दबाजी न करें। काम के बोझ के बीच सेहत का ध्यान रखें और पानी पीते रहें, शरीर को हाइड्रेट रखें। रिश्तों में आत्मविश्वास रखें, पर उसे अधिकार जताने जैसा न बनने दें।

मूलांक-2-आज आपके लिए दिन थोड़ा गंभीर रह सकता है। बिजनेस की बातचीत के दौरान शांत रहें। आपकी भावुकता मुश्किलों को सुलझाने में मदद करेगी। सेहत का ध्यान रखें और गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करें। रिश्तों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा, जीवनसाथी से अपनी बात प्यार से कहें। 

मूलांक-3-आज आपकी बातों का जादू चलेगा। मार्केटिंग और क्लाइंट से जुड़ी बातचीत में आर्थिक लाभ की संभावना है। काम में लापरवाही के बजाय अनुशासन से काम करें। सेहत के लिए सही समय पर सोना और खाना जरूरी है। रिश्तों में केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी निभाकर प्यार जताएं।

मूलांक -4- आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी है। जमीन-जायदाद और पैसे से जुड़े फैसले मजबूती से आगे बढ़ेंगे। शरीर में फूर्ती बनाए रखने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग करें। रिश्तों में दूसरों से परिपक्वता की उम्मीद तो रखें, पर अपनी बात कहते समय नरम रहें।

मूलांक-5-आज आपका ही दिन है, लेकिन आज दिन गंभीरता की मांग कर रहा है। नए बिजनेस प्रस्तावों पर सोच-विचार कर ही कदम बढ़ाएं। बेचैनी कम करने के लिए चाय-कॉफी का सेवन कम करें। परिवार में किसी गंभीर मुद्दे पर बात हो, तो भागने के बजाय उसे समझदारी से सुलझाएं।

मूलांक-6-आज परिवार और दफ्तर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दूसरों का ख्याल रखने की आपकी खूबी माहौल को खुशनुमा बनाएगी। रियल एस्टेट या सलाह देने के काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा से मन को सुकून मिलेगा।

मूलांक-7-आज आपका मन गहराई से काम करने का होगा। पैसों के मामलों में अपने मन की आवाज सुनें। ज्यादा सोचने से थकान हो सकती है, इसलिए डायरी लिखना या ध्यान करना अच्छा रहेगा। पार्टनर को प्यार से समझाएं कि आपको थोड़े 'मी-टाइम' की जरूरत है, ताकि कोई गलतफहमी न हो। 

मूलांक-8-आज आप खुद को बहुत ताकतवर महसूस करेंगे। प्रमोशन या निवेश की बात आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ है। बस कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने असूलों और ईमानदारी का साथ न छोड़ें। काम के बीच आराम के लिए समय जरूर निकालें। रिश्तों में अपनी बात थोपने के बजाय प्यार और विनम्रता बनाए रखें।

 मूलांक-9- आज भावनाओं में बहने के बजाय अपने काम के नतीजों पर ध्यान दें। जो काम पुराने समय से रुके हुए हैं, उन्हें निपटाने और फालतू खर्चों पर लगाम लगाने का यह सही समय है। सेहत अच्छी रखने के लिए मन में बुरे विचार न आने दें। अगर आज अपने लोग थोड़े रूखे नजर आएं, तो धीरज रखें। कभी-कभी शांति से साथ निभाना ही प्यार की सबसे बड़ी पहचान होती है।

यह भी पढ़े  

26 फरवरी से बुध वक्री, तीन राशियों पर पैसों बरसात

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 23 May 2026

May - 23 - 2026

मूलांक-1-आज आप महसूस करेंगे कि आपकी ऊर्जा कहां-कहां खर्च ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 22 May 2026

May - 22 - 2026

मूलांक-1-आज आपकी नेतृत्व क्षमता और समझदारी आपको सही दिशा ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 21 May 2026

May - 21 - 2026

मूलांक-1-आज आपकी नजर उन छोटी-छोटी बातों पर जाएगी, जिन्हें ... Read More