Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 24 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 24 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Last Updated Apr - 24 - 2026, 10:58 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 24 April 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 24 April 2026

मूलांक-1-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य स्थल पर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।मौज मस्ती के लिए भी आज आप समय निकाल पाएंगे।आज नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। लेकिन जल्दबाजी से बचें। बेवजह किसी से बहस न करें। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक-2-आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।घर और कारोबार दोनों जगह आपकी प्रशंसा होगी।आपका किया परिश्रम रंग लाएगा।रिश्तों और टीमवर्क पर फोकस रहेगा। दूसरों की बात सुनें और सहयोग दें। विवाद में उलझने से बचें। मन हल्का करने के लिए किसी करीबी से बात करें। खान-पान हल्का रखें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मूलांक-3-आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ।भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सीनियर्स या सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  करियर के लिए नई दिशा मिलेगी।धन का खर्च सोच समझकर करें।आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।बाहर का खाना खाने से थोड़ा परहेज करें।

मूलांक-4-आज निवेश के लिए दिन अच्छा है।लंबे समय के लिए प्लानिंग करने और स्थिरता बनाए रखने का दिन है। काम में फोकस बनाए रखें, कोई नया कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी करें। ऑफिस या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिद या भ्रम से बचें। रूटीन न बिगाड़ें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मूलांक-5- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा।धन लाभ के योग दिखाई पड़ रहे हैं।बदलाव, यात्रा या नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। मीटिंग या बातचीत से लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। डाइजेशन और सेहत का ख्याल रखें। दिन प्रोडक्टिव, गतिशील और लाभकारी रहेगा।

मूलांक-6-आज ऑफिस और घर दोनों में आपकी ही चर्चा हो रही है।कोई आपकी तारीफ कर सकता है। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत सामान्य रहेगी। शाम को सुकून मिलेगा।अपना काम पूरी निष्ठा से पूरा करें।निवेश के लिए दिन अच्छा है।

मूलांक-7- आज दिन की शुरुआत ईष्ट की आराधना से करें।आज थोड़ा योग और मेडिटेशन आपके पूरे दिन को एनर्जेटिक बना देगा।आज अपनो के साथ समय बिताएं। काम और रिश्तों में बैलेंस बनाए रखें।दिन सामान्य रहेगा।झूठी चापलूसी से बच कर रहे।दिन अच्छा रहेगा।लोगों से मिलने जुलने और निवेश के विषय में विचार करेंगे।धन का व्यय सोच समझकर करें।खाने पीने पर ध्यान दे।तला भुना खाने से बचें।

मूलांक-8- आज आपकी जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। जिम्मेदारी से पीछे न हटे।काम में देरी या छोटी रुकावट महसूस हो सकती है। धैर्य रखें , मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। दिन मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी का रहेगा। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

 मूलांक-9-आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें।वाहन चलते समय सावधानी बरतें।कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। सहानुभूति और समझ बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। दिन तेज, सक्रिय और परिवर्तनकारी रहेगा।यदि अपना काम नियम और निष्ठा से करेंगे तो शाम तक सब आपके पक्ष में होगा।

यह भी पढ़े 

वास्तु के अनुसार दान में ये चीजें न दें, घर की ऊर्जा बिगड़ सकती है

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष : 08 June 2026

Jun - 08 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। काम का दबाव अचा... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष : 06 June 2026

Jun - 06 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन पॉजिटिविटी से भरपूर रहेगा।करियर में आ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 5 June  2026

Jun - 05 - 2026

मूलांक-1-आज घर परिवार में शांति बनी रहेगी ।घर का माहोल अच... Read More