Fela News Lifestyle Header Banner

दैनिक अंक ज्योतिष: 24 June 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 24 June 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Last Updated Jun - 24 - 2026, 12:44 PM | Source : Fela news

दैनिक अंक ज्योतिष 24 जून 2026 पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के लिए धन, करियर, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत। आचार्या उमिका शर्मा से जानें आज का अंक ज्योतिष।
दैनिक अंक ज्योतिष 24 जून 2026
दैनिक अंक ज्योतिष 24 जून 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।

मूलांक-1-आज का दिन आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम अब पूरा होता नजर आएगा। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। रिश्तों में सम्मान और समझ बढ़ेगी। करियर से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के रास्ते भी खुल सकते हैं।

मूलांक-2-आज परिवार, खासकर संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नए काम या योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।

मूलांक-3-मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।तला भुना खाने से परहेज़ करें।वाहन सावधानी से चलाएं।दिन की शुरुआत ईष्ट आराधना और मेडिटेशन से करें।शाम का समय परिवार के साथ बितायेंगे ।

मूलांक-4-आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा तनाव में रह सकता है। निवेश से जुड़ी योजनाएं उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देंगी, जिससे निराशा हो सकती है। हालांकि, व्यापार में नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।

मूलांक-5-मूलांक 5 के जातकों को आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मन में नकारात्मक विचार न लाएं और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

मूलांक-6-आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जीवन में कुछ नए बदलाव महसूस होंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत करने का मन बनेगा।

मूलांक-7-आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपकी वाणी में मिठास बनी रहेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में संतुलित और समझदारी से अपनी बात रखें।

मूलांक-8-आज किसी भी कार्य में लापरवाही से बचना होगा। धैर्य और सावधानी से काम लें, तभी अच्छे परिणाम मिल पाएंगे। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में आ रही गलतफहमियां अब दूर होंगी।

 मूलांक-9-मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें, तभी लाभ की स्थिति बनेगी। काम में सफलता मिलने में देरी की संभावना है।  

 

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More