Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 25 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 25 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Last Updated Apr - 25 - 2026, 11:10 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 25 April 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 25 April 2026

मूलांक-1-आज आपके लिए दिन मिलाजुला लेकिन अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार और साझेदारी के नए अवसर बन सकते हैं, जो आगे चलकर धन लाभ दिलाएंगे। आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी, लेकिन पैसों में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और किसी भी विवाद से दूर रहें। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय सामान्य से अच्छा रहेगा

मूलांक-2-आज का दिन सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन से आगे बढ़ने का है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, हालांकि निवेश अभी टालना बेहतर रहेगा। आप नए नजरिए के साथ किसी चीज की नई शुरुआत कर सकते हैं। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। परिवार और रिश्तों में स्नेह बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

मूलांक-3-आज आप समझदारी और सूझबूझ से निर्णय लेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं और आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं या कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते रोमांटिक हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मूलांक-4-आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में बाधाएं और देरी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें और मानसिक तनाव से बचें। आर्थिक रूप से धन रुक सकता है या उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी है।

मूलांक-5- आज का दिन व्यापार और कामकाज के लिए अच्छा है। आपकी चतुराई और सूझबूझ से काम सफल होंगे और भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और सकारात्मक सोच से धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बितेंगे। किसी दबाव या उलझन में भी धैर्य बनाए रखें।

मूलांक-6-आज भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी करीबी से जुड़ी स्थिति आपको परेशान कर सकती है, इसलिए मन को शांत रखें। धन निवेश के लिए विचार कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें। परिवार में मनोरंजन और साथ का समय मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी से हल्की नोकझोंक संभव है।

मूलांक-7- आज कार्यक्षेत्र में रुकावटें और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम जरूरी है। अहंकार और अनावश्यक बातचीत से बचें। दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी लेकिन उसे बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्च सोच-समझकर करें। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय ठीक रहेगा, लेकिन भावनाओं को दबाने के बजाय संतुलित रखें।

मूलांक-8- आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, खासकर पारिवारिक मामलों को लेकर। परिवार में मतभेद या असहमति हो सकती है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को संभालने के लिए समय निकालें।

 मूलांक-9-आज का दिन ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा। आपके कई काम पूरे होंगे और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर नए लोग जुड़ सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में हल्के मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 19 May 2026

May - 19 - 2026

मूलांक-1-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे है... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 18 May 2026

May - 18 - 2026

मूलांक-1-आज कार्यक्षेत्र में यात्रा के योग बन रहे हैं, जो ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष:16 May 2026

May - 16 - 2026

मूलांक-1-आज घर परिवार में शांति बनी रहेगी ।घर का माहोल अच... Read More