Last Updated May - 26 - 2026, 12:24 PM | Source : Fela News
आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका जी के साथ।
मूलांक-1-आज आप नौकरी या अपने काम में खुद को काफी मजबूत स्थिति में पाएंगे। संभावना है कि कोई नया काम आज अचानक से आपके सामने आ जाए। बस अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। काम की थकान या मानसिक तनाव आपकी शांति छीन सकता है, इसलिए काम के बीच में छोटा ब्रेक लेना न भूलें। घर में खुद को दूसरों पर हावी न होने दें, अपनी बात शांति से रखें और जीवनसाथी की भी सुनें।
मूलांक-2-आज का दिन आपके लिए काम में कुछ बड़े बदलाव या जरूरी फैसले लेने का है। ऑफिस में आपको कुछ ऐसी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं जो थोड़ी भारी लगें, पर यही आगे चलकर आपका नाम बनाएंगी। मन में विचारों का बवंडर चल सकता है, इसलिए खूब पानी पिएं और फालतू की बातों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। रिश्तों में आप थोड़े भावुक रह सकते हैं, पर शायद बोल न पाएं। सामने वाले से यह उम्मीद न करें कि वे बिना कहे आपकी बात समझ जाएंगे। शांति से सामने बैठकर सीधी बात करना ही रास्ता निकालेगा।
मूलांक-3-आपके लिए कामकाज में आज का दिन फलदायी है। बातचीत, नए लोगों से मेलजोल और नए आइडिया पर काम करने के लिए समय बहुत ही शानदार है। आज का दिन आपकी क्रिएटिविटी को पैसों और तरक्की में बदलने का मौका देगा। ऑफिस या काम में पहचान बनाने के लिए यह सही समय है। काम के जोश में खान-पान और नींद को अनदेखा बिल्कुल न करें। आपका स्वभाव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा, पर फालतू की गपशप से दूर रहें। रिश्तों में सम्मान रखें और अपने किए वादे निभाएं।
मूलांक-4-आपके लिए पैसों और करियर की प्लानिंग को नए तरीके से सेट करने का दिन है। काम में बदलाव और नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, खुद को पूरी तरह तैयार रखें। ठंडे दिमाग से काम करना ही आज आपको फायदा देगा। काम के बोझ में अपनी सेहत न भूलें, पीठ में दर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें। आप काम में इतने उलझे हो सकते हैं कि पार्टनर को अनदेखा महसूस हो सकता है, उन्हें भी समय दें।
मूलांक-5- आप के लिए आज का दिन काफी फुर्तीला और लकी साबित होगा। आज की ऊर्जा आपकी अपनी ऊर्जा से मेल खाती है, जिससे काम में एक नई गति आएगी। बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं या अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। तरक्की की रफ्तार तेज रहेगी। ऊर्जा का लेवल ज्यादा होने के कारण मन थोड़ा चंचल हो सकता है, बहुत ज्यादा काम का बोझ न लें। रिश्तों में आपके मूड में जल्दी बदलाव आ सकता है, बोलचाल पर ध्यान दें। हंसी-खुशी और प्यार से बात करेंगे तो रिश्ते सुधरेंगे।
मूलांक-6-आपके लिए आर्थिक प्लानिंग और करियर की जिम्मेदारियों के लिए आज का दिन खास है। पैसों से जुड़े मामले और अपने भविष्य पर ध्यान देना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। अचानक कुछ नए काम सामने आ सकते हैं, जिनका उपयोग आप अपनी कमाई बढ़ाने के लिए करें। काम की जिम्मेदारी के कारण मन में थोड़ा दबाव हो सकता है, खुद को हल्का करने के लिए शांत गानेhttps://www.felanews.in/astrology/daily-numerology-25-may-2026-umika-sharma-numerologist-vastu-energy-healer सुनें। रिश्तों में आज का दिन थोड़ा अजीब हो सकता है। पार्टनर को आपके ध्यान और प्यार भरे शब्दों की जरूरत होगी, केवल काम की बात न करें।
मूलांक-7-आपके करियर में किसी बड़ी कामयाबी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अचानक कोई जरूरी मीटिंग, फोन कॉल या मौका आपके काम को नई दिशा दे सकता है। बिजनेस की प्लानिंग, लेखन या पैसों के फैसले के लिए यह दिन उत्तम है। मानसिक ऊर्जा काफी अच्छी रहेगी, पर शरीर में थकान हो सकती है, आराम से समझौता न करें। निजी रिश्तों में आप समय अकेले बिताना चाहेंगे, पर ध्यान रखें कि आपकी यह चुप्पी पार्टनर को गलतफहमी में न डाल दे। जीवन साथी से रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।ये आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।
मूलांक-8-आपके लिए आज का दिन महीने के सबसे मजबूत दिनों में से एक है क्योंकि ऊर्जा आपके मूलांक से पूरी तरह मेल खा रही है। बिजनेस सौदे, पैसा निवेश करना, जिम्मेदारी संभालना और करियर में पहचान बनाने के लिए बेहतरीन समय है। जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है, अपने गुस्से और फालतू की सोच पर काबू रखें। बड़ी इच्छाएं आपको अपनों से दूर कर सकती हैं, छोटी-छोटी बातों में भी प्यार जताएं और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। नम्रता के साथ काम करना ही आपको जीत दिलाएगा।
मूलांक-9-आपके लिए कामकाज में आज आप प्रगति और उपलब्धि हासिल करेंगे। आज आप अपने अटके हुए काम पूरे कर पाएंगे और आपको पहचान मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने और भविष्य की योजनाओं के लिए यह दिन काफी अच्छा है। सेहत और ऊर्जा तो ठीक है, पर फालतू के तनाव से बचने की कोशिश करें। बेकार की बातों और विवादों से दूर रहना ही आपके हित में है। रिश्तों में आज भावनाएं थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, किसी भी बात पर रिएक्ट करने से पहले उसे ध्यान से सुनें। छोटी-सी गलतफहमी को ईगो के कारण बड़ा न होने दें।
यह भी पढ़े