Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 29 अप्रैल 2025 | आज का लकी नंबर और शुभ संदेश

दैनिक अंक ज्योतिष: 29 अप्रैल 2025 | आज का लकी नंबर और शुभ संदेश

Last Updated Apr - 29 - 2025, 10:41 AM | Source : Fela News

आज, 29 अप्रैल 2025 के लिए जानिए अपना भाग्य क्या कहता है। अंक ज्योतिष विशेषज्ञ और एनर्जी हीलर, उमिका शर्मा से जानें अपना लकी नंबर, करियर और रिश्तों से जुड़े शुभ
आज का लकी नंबर और शुभ संदेश
आज का लकी नंबर और शुभ संदेश

क्या कहती है आज अंकों की गणना?कैसा होगा आपका आज का दिन? क्या है आज आपके लिए अंकों के पिटारे में, आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के आज के रहस्य को।

मूलांक-1-मूलांक 1 वालों आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।कार्य स्थल पर कोई नई जिम्मेदारी का मोर्चा आपको मिल सकता है।लाइफस्टाइल अच्छी रहेगी। आज यात्रा करना आपके लिए लाभकारी होगा। प्रॉपर्टी को लेके जिनके विवाद चल रहे थे आज वो निपट जाएंगे।

मूलांक-2-आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा।धन लाभ के अवसर मिलेंगे।किंतु साथ ही धन व्यय का भी आज योग बन रहा है।खर्चों पर कंट्रोल रखें। रिलेशनशिप के मामले में आज दिन अच्छा है।कुछ जातकों के आज विवाह संबंधी काम पूर्ण हो सकते हैं।

मूलांक-3-आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।समाज में आज प्रसिद्धि मिलेगी।आपका काम आपको पहचान दिलाएगा।धन लाभ के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा।ईष्ट का ध्यान करे ,सफलता जरूर मिलेगी।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मूलांक -4- आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।धन का खर्च बढ़ सकता है ।किसी यात्रा के योग बन रहे है जो आपके लिए लाभकारी रहेगी।जीवन साथी के साथ अनबन के योग है ,बेवजह बहस न करे।

मूलांक-5- मूलांक 5 वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।थोड़ा धैर्य बना कर रखें। पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ में बैलेंस बनाने की आवश्यकता है।नौकरीपेशा लोगों के लिए आज नई ऑपर्च्युनिटी मिल सकती है।बिजनेस करने वालों के लिए आज कई नए मौके आयेंगे अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए।कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना आज आपको मिल सकती है।जिसका आपके भविष्य से भी लेना देना होगा।

मूलांक-6-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे। प्रमोशन के चांसेस है।आज सभी काम बनते देख मन बहुत खुद रहेगा।आय के नए अवसर मिलेंगे।

मूलांक-7- आज आपके जीवन में सुधार की तरफ कदम बढ़ेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।नौकरी कारोबार में पक्ष मजबूत होगा।ऑफिस के कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे।हनुमान चालीसा का पाठ नित्य करे आपकी सभी परेशानियों का निवारण होने लगेगा।

मूलांक-8-आज आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा।अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे।परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।अटके हुए काम पूरे होंगे।आज व्यापार के विस्तार के बारे में सोच सकते है।

मूलांक-9-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।सभी काम पूरे होंगे। धैर्य बनाए रखे।बेवजह किसी पर क्रोध न करें। अनुशासन में रहे और बेवजह के विवादों से दूर रहे।आपके पॉजिटिव सोच से लोग आपसे प्रभावित होंगे।


 

Share :

Trending this week

बेवजह झगड़े बढ़े? बेडरूम की ये वजह तो नहीं

Apr - 18 - 2026

Vastu For Bedroom: घर पहुंचकर सुकून की तलाश हर किसी को होती है, लेकिन... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 18 April 2026

Apr - 18 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन आपकी नेतृत्व करने की शक्ति को और बढ़ाने ... Read More

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां पैसों को संभालने में माहिर

Apr - 17 - 2026

Numerology: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में पैसों की कभी कम... Read More