Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 6 March 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 6 March 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

Last Updated Mar - 06 - 2026, 10:31 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , उमिका जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 6 March 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 6 March 2026

मूलांक-1-आज नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। लेकिन जल्दबाजी से बचें। बेवजह किसी से बहस न करें। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवॉइड करें। शाम तक कोई अच्छी खबर या सराहना मिल सकती है।

मूलांक-2-आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।घर और कारोबार दोनों जगह आपन आपकी प्रशंसा होगी।आपका किया परिश्रम रंग लाएगा।रिश्तों और टीमवर्क पर फोकस रहेगा। दूसरों की बात सुनें और सहयोग दें। विवाद में उलझने से बचें। 

मूलांक-3-आज का दिन अच्छा बीतेगा।सीनियर्स या सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लिखाई, कला या कोई नया आइडिया काम में लाने का अच्छा समय है। करियर के लिए नई दिशा मिलेगी।धन का खर्च सोच समझकर करें।आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।बाहर का खाना खाने से थोड़ा परहेज करें।

मूलांक -4- आज निवेश के लिए दिन अच्छा है।लंबे समय के लिए प्लानिंग करने और स्थिरता बनाए रखने का दिन है। काम में फोकस बनाए रखें, कोई नया कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी करें। ऑफिस या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिद या भ्रम से बचें। रूटीन न बिगाड़ें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

 मूलांक-5-आज आप काफी एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। बदलाव, यात्रा या नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। मीटिंग या बातचीत से लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। डाइजेशन और सेहत का ख्याल रखें। दिन प्रोडक्टिव, गतिशील और लाभकारी रहेगा।

 मूलांक-6-इस मूलांक के जातक आज इमोशनल और संवेदनशील रहेंगे। लव लाइफ या रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कोई आपकी तारीफ कर सकता है। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। उम्मीदें ज्यादा ना बढ़ाएं। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत सामान्य रहेगी। शाम को सुकून मिलेगा।

 मूलांक-7- आज काम और रिश्तों में बैलेंस बनाए रखें।दिन सामान्य रहेगा।झूठी चापलूसी से बच कर रहे।दिन अच्छा रहेगा।लोगों से मिलने जुलने और निवेश के विषय में विचार करेंगे।धन का व्यय सोच समझकर करें।

 मूलांक-8- आज  आपकी जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। जिम्मेदारी से पीछे न हटे।काम में देरी या छोटी रुकावट महसूस हो सकती है। धैर्य रखें , मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। दिन मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी का रहेगा। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मूलांक-9-आज  आप बहुत एनर्जेटिक और डायनामिक रहेंगे।वाहन चलते समय सावधानी बरतें।कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। सहानुभूति और समझ बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। दिन तेज, सक्रिय और परिवर्तनकारी रहेगा।

यह भी पढ़े 

मंगल गोचर से बदलेगी किस्मत? इस राशि को बड़ा लाभ

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष : 08 June 2026

Jun - 08 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। काम का दबाव अचा... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष : 06 June 2026

Jun - 06 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन पॉजिटिविटी से भरपूर रहेगा।करियर में आ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 5 June  2026

Jun - 05 - 2026

मूलांक-1-आज घर परिवार में शांति बनी रहेगी ।घर का माहोल अच... Read More