Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 7 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 7 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

Last Updated Feb - 07 - 2026, 11:32 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 7 February 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 7 February 2026

मूलांक-1- नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। लेकिन जल्दबाजी या अधीरता से बचें। शब्दों में नरमी रखें। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवॉइड करें। शाम तक कोई अच्छी खबर या सराहना मिल सकती है।धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्य स्थल पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

मूलांक-2-आज आपका रिश्तों और टीमवर्क पर फोकस रहेगा। दूसरों की बात सुनें और सहयोग दें। विवाद में उलझने से बचें। मन हल्का करने के लिए किसी करीबी से बात करें। खान-पान हल्का रखें।आज आपका दिन सामान्य बीतेगा।अपने काम में फोकस रखें।कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार करके ही आगे बढ़े।चापलूसों से दूरी बनाए रखें।

मूलांक-3-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।आज आपको सीनियर्स या सहकर्मियों का पूरा  सपोर्ट मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लिखाई, कला या कोई नया आइडिया काम में लाने का अच्छा समय है। बोलचाल में सफलता मिलेगी। अधूरी चीजें छोड़ने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन उत्साहपूर्ण और प्रोडक्टिव रहेगा।

मूलांक -4- आज आपका दिन सामान्य रहेगा।आज मेहनत और अनुशासन पर फोकस करेंगे। लंबे समय के लिए प्लानिंग करने और स्थिरता बनाए रखने का दिन है। काम में फोकस बनाए रखें, कोई नया कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी करें। ऑफिस या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिद या भ्रम से बचें। रूटीन न बिगाड़ें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मूलांक-5-आज आप काफी एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। बदलाव, यात्रा या नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। मीटिंग या बातचीत से लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। डाइजेशन और सेहत का ख्याल रखें। दिन प्रोडक्टिव, गतिशील और लाभकारी रहेगा।धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

मूलांक-6- आज आप थोड़ा इमोशनल और संवेदनशील अपने आप को महसूस करेंगे। लव लाइफ या रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।  कार्य स्थल या घर पर आज कोई आपकी तारीफ कर सकता है। क्रिएटिव कामों में आगे बढ़े। हर किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करें।। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत सामान्य रहेगी। शाम को सुकून मिलेगा।

मूलांक-7-इस मूलांक के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा।सही और गलत को ध्यान में रखते हुए आज फैसले लें।लोगों की बातें हमेशा सच ही हो ऐसा जरूरी नहीं होता,इस बात को ध्यान में रखें।पैसे का निवेश करने से आज बचें।बेवजह खर्च से भी आज आपको बचना चाहिए।अपने ईष्ट का ध्यान करते हुए ही किसी काम में निवेश करें।दिन सामान्य रहेगा।

मूलांक-8-आज आपके लिए काम की अधिकता रहेगी।आज टालने की आदत को छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें।काम में देरी या छोटी रुकावट महसूस हो सकती है। धैर्य रखें – मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। सुबह मेडिटेशन करें। दिन मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी का रहेगा। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

 मूलांक-9-आज आपका कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। सहानुभूति और समझ बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। दिन तेज, सक्रिय और परिवर्तनकारी रहेगा।अपने काम से काम रखें। कार्य स्थल पर बेवजह बहस न करें।सोच समझकर ही निर्णय ले।

यह भी पढ़े 

तुलसी के नीचे 1 रुपये का सिक्का रखने से मिलेगा धन लाभ

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 26 May 2026

May - 26 - 2026

मूलांक-1-आज आप नौकरी या अपने काम में खुद को काफी मजबूत स्थ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 25 May 2026

May - 25 - 2026

मूलांक-1-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे है... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 23 May 2026

May - 23 - 2026

मूलांक-1-आज आप महसूस करेंगे कि आपकी ऊर्जा कहां-कहां खर्च ... Read More