Last Updated May - 09 - 2026, 12:08 PM | Source : Fela News
क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी से।
मूलांक-1-आज धन लाभ के योग है।साथ ही आज ऑफिस या कारोबार में भी सहयोगियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।आज निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।आज कार्य स्थल पर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।आज आपके सारे काम शाम तक पूरे हो जाएंगे।सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें।बाहर का या ज्यादा तला भुना खाने से परहेज़ करें।
मूलांक-2-आज आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे है।थोड़ा बहुत परेशानी किसी काम की शुरुआत में आ भी सकती है ।आप घबराएं नहीं और अपने काम में आगे बढ़े। सफलता आपके साथ चलती हुई नजर आ रही है।शाम तक ऑफिस के सारे काम पूरे हो जाएंगे।दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।
मूलांक-3-आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।आज आपके सारे काम अपने आप बनते चले जाएंगे।अपने ईष्ट की आराधना करें,आपके सारे काम बनते चले जाएंगे। ऑफिस में सीनियर से तारीफ मिलेगी।सहयोगी आपका साथ देंगे।
मूलांक-4-आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले। चुनौतियों से खबराए नहीं,ये आपको और मजबूत बनाती है।
मूलांक-5-आज आपका दिन सामान्य रहेगा।शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताए।घर में कोई मेहमान आ सकता है।किसी की सेहत आज थोड़ी नरम हो सकती है। मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें।आज कारोबार में वृद्धि होगी।धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।आज उधार देने से बचे।
मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।आज निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।सोच समझकर भविष्य को नजर में रखते हुए निवेश का प्लान करें।कार्य स्थल पर आज सभी आपके काम की सराहना करेंगें।चापलूसों से सावधान रहें।
मूलांक-7-आज दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करें।आज कार्य स्थल पर दिन अच्छा बीतेगा।आप बहुत जल्दी लोगों पर भरोसा कर लेते है ।आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।अपने जीवन साथी से अपने मन की बात साझा करते रहना चाहिए।अपने ईष्ट का ध्यान करे ।सेहत के मामले में दिन सामान्य है।पीठ के दर्द से थोड़ी परेशानी हो सकती है।बेवजह के कामों में समय व्यर्थ न करें।
मूलांक-8-आज एक और जहां धन लाभ के योग है वही आज खर्चे भी बढ़ सकते है।बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाए।आज किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है।किसी को धोखा देने के विषय में न सोचे ,अन्यथा आपको इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते है।निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा।आज घर में कोई मेहमान आ सकता हैं।
मूलांक-9-आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
यह भी पढ़े
May - 05 - 2026
Best Direction for Plants: घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले पौधे अगर गलत दिशा म... Read More