Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 7 April, 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 7 April, 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Last Updated Apr - 07 - 2026, 11:08 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं ,आचार्या उमिका शर्मा के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 7 April, 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 7 April, 2026

मूलांक-1-आज आपकी धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी|आज आपके आत्मविश्वास में भी कमी आने की संभावना दिखाई दे रही है|आज जॉब करने वालों को नयी जिम्मेदारी मिल सकती है |आप बस अपने काम पर ध्यान दें,शाम तक सारे काम निपट जाएंगे।शाम का समय परिवार के साथ बिताएं।

मूलांक-2-आज दिन मिला जुला असर देगा।बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है।आज किसी भी प्रकार के निवेश करने से दूर रहें।आज सामान्य तौर पर दिन सही रहेगा।ऑफिस या कारोबार के लिए भी दिन सामान्य ही रहने वाला है।सेहत का ध्यान रखें।तला भुना खाने से बचें।

मूलांक-3-आज इस मूलांक के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा-खासा लाभ देने वाला है। दिन की शुरुआत ध्यान और पूजा से करे। आज धन लाभ के योग बन रहें हैं।कोई नया वाहन या भूमि लेने का भी योग दिखाई दे रहा है।आज इस मूलांक के छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।आज शाम के समय परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।

मूलांक -4-आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले।वाहन सावधानी से चलाए।चापलूसी से बचें।अपने काम को पूरी निष्ठा से पूरा करें।

मूलांक-5-धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।लेकिन आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे।बिना सोचे समझे किसी के लफड़े में न पड़ें। ऑफिस में अपने काम से काम रखे।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।निवेश के लिए दिन अच्छा है।धन लाभ का योग बन हुआ है।

 मूलांक-7-आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा यदि निर्णय सोच समझकर लिया जाए।आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य स्थल पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे।मतलबी और चापलूसों से सावधान रहें।निवेश के लिए आज का मध्यम रहेगा।बाहर का तला भुना खाने से बचें।गणेश जी का ध्यान करते हुए अपने काम की शुरूआत करें।

 मूलांक-8-आज जो भी काम करे ,अच्छे से सोच समझकर शुरू करें।किसी की बातों में न आए।सुबह गणेश वंदना करके घर से निकले ।बेवजह गुस्सा न करे।सेहत का ध्यान दे।बाहर का खाना खाने से परहेज करें।निवेश से आज बचें।शनि देव आपकी राशि में सही गलत के अनुसार फल देंगे ।इसलिए गलत संगत और कार्य करने से बचें। अन्यथा जोड़ा हुआ सब भी समाप्त हो जाएगा।

मूलांक-9-आज आपको धन का लाभ  हो सकता है।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़े 

Vastu Tips for Evening: शाम होते ही ये 5 काम भूलकर भी न करें, वरना खाली हो जाएगी तिजोरी!

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 22 May 2026

May - 22 - 2026

मूलांक-1-आज आपकी नेतृत्व क्षमता और समझदारी आपको सही दिशा ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 21 May 2026

May - 21 - 2026

मूलांक-1-आज आपकी नजर उन छोटी-छोटी बातों पर जाएगी, जिन्हें ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 20 May 2026

May - 20 - 2026

मूलांक-1-आज कार्यस्थल पर कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति सामने आ ... Read More