Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 जुलाई 2025

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 जुलाई 2025

Last Updated Jul - 11 - 2025, 12:03 PM | Source : Fela News

जानिए 11 जुलाई 2025 के लिए आपका लकी अंक, शुभ रंग और दिन की संभावनाएं। अंकों के रहस्यों से करें दिन की सकारात्मक शुरुआत और निर्णय लें समझदारी से। By Umika Sharm
दैनिक अंक ज्योतिष
दैनिक अंक ज्योतिष

सावन मास की शुरुआत कैसी होगी?कैसा होगा आपका आज का दिन?चलिए जानते हैं न्यूमेरो वास्तु एक्सपर्ट आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।

मूलांक-1-आज इस मूलांक जातक आज कुछ नया सीखने में निवेश करें।ये आपके भविष्य के लिए लाभप्रद होगा।आज धन लाभ के योग है।साथ ही आज ऑफिस या कारोबार में भी सहयोगियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

मूलांक-2-आज धन लाभ के योग बन रहे है।थोड़ा बहुत परेशानी किसी काम की शुरुआत में आ भी सकती है ।आप घबराएं नहीं और अपने काम में आगे बढ़े। सफलता आपके साथ चलती हुई नजर आ रही है।शाम तक ऑफिस के सारे काम पूरे हो जाएंगे।

मूलांक-3-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।आज आपके सारे काम अपने आप बनते चले जाएंगे।अपने ईष्ट की आराधना करें,आपके सारे काम बनते चले जाएंगे। ऑफिस में सीनियर से तारीफ मिलेगी।सहयोगी आपका साथ देंगे।

मूलांक -4- आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले। चुनौतियों से खबराए नहीं,ये आपको और मजबूत बनाती है।

मूलांक-5-आज आपका दिन उथल पुत्थल वाला हो सकता है।माता या माता जैसे किसी की सेहत आज थोड़ी नरम हो सकती है।मन थोड़ा अशांत रहेगा। मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें।आज कारोबार में वृद्धि होगी।धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।लेकिन आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।

मूलांक-7-आज दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करें।आज कार्य स्थल पर दिन अच्छा बीतेगा।आप बहुत जल्दी लोगों पर भरोसा कर लेते है ।आपको थोड़ा सचेत रहने क आवश्यकता है।अपने जीवन साथी से अपने मन की बात साझा करते रहना चाहिए।अपने ईष्ट का ध्यान करे ।

मूलांक-8-आज एक और जहां धन लाभ के योग है वही आज खर्चे भी बढ़ सकते है।बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाए।आज किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है।किसी को धोखा देने के विषय में न सोचे ,अन्यथा आपको इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

मूलांक-9-आज घर से निकले समय गणेश जी सामने हाथ जोड़ कर निकले।सारा दिन खुशनुमा बीतेगा।आज आपको धन का लाभ हो सकता है।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

Share :

Trending this week

बेवजह झगड़े बढ़े? बेडरूम की ये वजह तो नहीं

Apr - 18 - 2026

Vastu For Bedroom: घर पहुंचकर सुकून की तलाश हर किसी को होती है, लेकिन... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 18 April 2026

Apr - 18 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन आपकी नेतृत्व करने की शक्ति को और बढ़ाने ... Read More

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां पैसों को संभालने में माहिर

Apr - 17 - 2026

Numerology: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में पैसों की कभी कम... Read More