Fela News Lifestyle Header Banner

दैनिक अंक ज्योतिष: 25 जून 2025 – आज किस अंक को मिलेगा भाग्य का साथ?

दैनिक अंक ज्योतिष: 25 जून 2025 – आज किस अंक को मिलेगा भाग्य का साथ?

Last Updated Jun - 25 - 2025, 11:50 AM | Source : Fela News

25 जून 2025 का अंक ज्योतिष आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है? जानें कौन से मूलांक को मिलेगी सफलता, कहां बरतें सावधानी और कैसा रहेगा आज का दिन। By Umika Sharma (
25 जून 2025 – आज किस अंक को मिलेगा भाग्य का साथ?
25 जून 2025 – आज किस अंक को मिलेगा भाग्य का साथ?

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका शर्मा के साथ।

मूलांक-1- आज इस मूलांक के जातकों के घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे किंतु आज खर्चे भी बढ़ सकते हैं।सोच समझकर धन का उपयोग करें। ऑफिस में बेवजह के वाद विवाद से बचे।आज उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा ।सारे कार्य समय पर सफल होंगे।

मूलांक-2-आज आपको आपके प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त होगा।आज आप के धन प्राप्ति के योग भी बनते दिखाए दे रहे हैं।जीवन की धन से जुड़ी परेशानियों से आज कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है।अपने से मुलाकात हो सकती है। करोबार में आज थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है।

मूलांक-3-आज का दिन सामान्य रहेगा।आपके काम सारे पूरे होंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आज लाइफ में कोई खुश खबरी मिल सकती है।धन लाभ का योग बन रहा है।ऑफिस और कारोबार में भी आज सफलता मिल सकती है।ईष्ट और गुरु का ध्यान करें।योग और मेडिटेशन करने से दिन सफल होगा।

मूलांक -4- आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले। चुनौतियों से खबराए नहीं,ये आपको और मजबूत बनाती है।

मूलांक-5-आज आप सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।आज घर में मेहमान आ सकते है।आपका दिन हसीं खुशी में बीतेगा।आज सारे जरूरी काम निपटा लें।सब अच्छे से पूरे हो जाएंगे।ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।धन का लाभ होने की संभावना है।दिन अच्छे से बीतेगा।

मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।

मूलांक-7-इस मूलांक के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है।धन लाभ हो सकता है।ऑफिस में माहोल अच्छा रहेगा।मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आध्यात्म में मन लगेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मूलांक-8-आज एक और जहां धन लाभ के योग है वही आज खर्चे भी बढ़ सकते है।बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाए।आज किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है।किसी को धोखा देने के विषय में न सोचे ,अन्यथा आपको इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

मूलांक-9-आज दिन मिलजुला होगा।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे।अपने काम से मतलब रखें।बिना वजह किसी से बहस न करें।ईष्ट का ध्यान करके घर से निकले।अपना काम समय पर पूरा करे।किसी कन्या को आज कुछ भेंट करें।अपने सहयोगियों के काम की सराहना करें।दिन सही से बीतेगा।

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More