Header Image

1 मई 2025 का दैनिक अंक ज्योतिष

1 मई 2025 का दैनिक अंक ज्योतिष

Last Updated May - 01 - 2025, 10:23 AM | Source : Fela News

जानिए आज आपके मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा दिन, क्या मिलेगा लाभ या चुनौती? By Umika Sharma (Numerologist / Energy Healer)
1 मई 2025 का दैनिक अंक ज्योतिष
1 मई 2025 का दैनिक अंक ज्योतिष

क्या कहती है आज अंकों की गणना?कैसा होगा आपका आज का दिन? आइए जानते है अंकों की दुनिया क्या कहती है आज आपके बारे में?

मूलांक-1-आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ेगा,जिसकी वजह से आपको तनाव होगा।आज खर्चे बढ़ सकते है।बात करते समय अपने शब्दों पर थोड़ा कंट्रोल रखे ,नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा है।

मूलांक-2-आज आपको धन का लाभ होगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफल होंगे।किसी नजदीकी के पैसे अगर उधार लिए है तो लौटा दे आज वरना कानूनी कारवाही में फंस सकते हैं।

मूलांक-3-दूसरों की आलोचना करने में अपना समय बर्बाद न करें।अपनी सेहत का ध्यान रखें।जब पैसे निवेश करने की बात आए तो सोच समझकर निर्णय लें।जल्दबाजी में किए गए कार्य नुकसान करा सकते हैं।आज कोई फैसला लेने से पहले हर पहलू को अच्छे से जांच परख कर ही निर्णय ले।

मूलांक -4- आज आपको किए गए कार्यों के उचित परिणाम मिलेंगे।दिन बेहतर होगा।नई जॉब का योग भी आज कुछ जातकों के लिए बन रहा है।अपने काम पूरी ईमानदारी से करे, सफलता निश्चय ही मिलेगी।

मूलांक-5- आज आपको दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करनी चाहिए,पूरा दिन खुशनुमा बनेगा।आज किसी दोस्त या करीबी से सावधान रहें,आपकी छवि खराब कर सकता है।धन का निवेश सोच समझकर करें।

मूलांक-6-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे। प्रमोशन के चांसेस है।आज सभी काम बनते देख मन बहुत खुद रहेगा।आय के नए अवसर मिलेंगे।

मूलांक-7- आज योग और मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें।किसी से बेवजह बहस न करें।अपने ईष्ट का ध्यान करें।कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से जांच परख लें।किसी की बहकावे में आके कोई डिसीजन न लें।

मूलांक-8-आज आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा।अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे।परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।अटके हुए काम पूरे होंगे।आज व्यापार के विस्तार के बारे में सोच सकते है।

मूलांक-9-आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा।आज उन दोस्तों से दूर रहे जो पैसे मांगते है और देना भूल जाते हैं।काम का तनाव आप पर हावी हो सकता है। मेडिटेशन और योग का सहाराले ।शांत रहे ।


 

Share :

Trending this week

बेवजह झगड़े बढ़े? बेडरूम की ये वजह तो नहीं

Apr - 18 - 2026

Vastu For Bedroom: घर पहुंचकर सुकून की तलाश हर किसी को होती है, लेकिन... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 18 April 2026

Apr - 18 - 2026

मूलांक-1-आज का दिन आपकी नेतृत्व करने की शक्ति को और बढ़ाने ... Read More

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां पैसों को संभालने में माहिर

Apr - 17 - 2026

Numerology: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में पैसों की कभी कम... Read More