Last Updated Apr - 16 - 2025, 06:09 PM | Source : Fela News
Rashifal : गुरुवार 17 अप्रैल को अनुराधा नक्षत्र और आदित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। विष्णु जी की कृपा से कन्या और मकर राशि वालों को बिजनेस में फायदा और धन लाभ
मेष राशि:
आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस में आपकी काम करने की शैली सबको पसंद आएगी। सरकारी नौकरी वालों को सम्मान मिल सकता है। सहकर्मी मदद करेंगे। दोपहर में हल्का विवाद हो सकता है, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। बिजनेस में नई डील संभव है, लेकिन कागज़ात ध्यान से पढ़ें।
वृषभ राशि:
आज कार्यस्थल पर चुनौतियाँ आ सकती हैं, खासकर पार्टनरशिप में। मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन समय रहते सुलझाना बेहतर रहेगा। दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे। नौकरीपेशा लोगों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। पुराने क्लाइंट से फायदा हो सकता है। मशीन या वाहन से जुड़ी सावधानी रखें।
मिथुन राशि:
बिजनेस में अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। खासकर अगर आप मार्केटिंग या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े हैं। ऑफिस में मनचाहा परिणाम न मिलने से तनाव हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
कर्क राशि:
भाग्य आज पूरी तरह साथ देगा। जिस काम में संकोच था, उसमें भी सफलता मिलेगी। प्रमोशन या बोनस मिल सकता है। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अच्छा ऑफर आ सकता है। बॉस आपकी सराहना करेंगे। पारिवारिक बिजनेस में बड़ा फैसला ले सकते हैं।
सिंह राशि:
सुबह थोड़ी मानसिक अशांति रह सकती है। टीमवर्क में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग सराहे जाएंगे। विदेश से जुड़ा कोई काम आ सकता है। सीनियर्स से बात करते वक्त सावधानी रखें, अहंकार से बचें।
कन्या राशि:
भाग्य आपका साथ देगा। आत्मविश्वास से लिए गए फैसले फायदे में बदलेंगे। कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है। पुराने संपर्क से बिजनेस में फायदा होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों की एकाग्रता बनी रहेगी। महिला सहकर्मी से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि:
आज का दिन करियर के लिए शुभ है। नई योजनाएं और निवेश के लिए समय अच्छा है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो मौका अच्छा है। बिजनेस में साझेदारी और विस्तार की योजना बन सकती है। बॉस से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। स्टार्टअप वालों को फंडिंग का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि:
आज धैर्य और समझदारी जरूरी है। नया बिजनेस या बड़ा निवेश टालें। ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच-समझ लें। शाम के बाद स्थितियाँ सुधरेंगी। कानून, राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
धनु राशि:
आज विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। अगर आप पढ़ा रहे हैं या रिसर्च से जुड़े हैं तो सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से करियर में पॉजिटिव असर पड़ेगा। क्रिएटिव और फ्रीलांस काम करने वालों को बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट की समस्याओं से।
मकर राशि:
कार्यस्थल पर स्थिरता रहेगी। नए प्रोजेक्ट्स या कॉन्ट्रैक्ट के मौके मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान और धन लाभ संभव है। लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। खर्चों पर कंट्रोल रखें और साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। सीनियर की सलाह फायदेमंद होगी।
कुंभ राशि:
आज आपके विचारों में नया पन रहेगा। टेक्नॉलजी, आईटी और साइंस से जुड़े लोगों को काम में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। किसी पर जल्दी भरोसा न करें। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। यात्रा की योजना बन सकती है जो भविष्य में लाभ देगी।
मीन राशि:
आज कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। बॉस से तारीफ और मदद मिल सकती है। पुराने ग्राहक से फिर से संपर्क होगा और फायदा होगा। फ्रीलांस करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक सम्मान मिलेगा।
यह भी पढ़े.......