Fela News Lifestyle Header Banner

Morning Vastu Tips: सुबह पेड़ों-पौधों के दर्शन से दूर होती है दुख-दरिद्रता

Morning Vastu Tips: सुबह पेड़ों-पौधों के दर्शन से दूर होती है दुख-दरिद्रता

Last Updated Dec - 01 - 2025, 03:13 PM | Source : Fela News

Good Morning Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दिन की शुरुआत पवित्र पेड़-पौधों को देखकर की जाए, तो मन को शांति मिलती है और घर में पॉज़िटिव ऊर्जा बढ़ती ह
सुबह पेड़ों-पौधों के दर्शन से दूर होती है दुख-दरिद्रता
सुबह पेड़ों-पौधों के दर्शन से दूर होती है दुख-दरिद्रता

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे बेहद शुभ माने जाते हैं. कहा जाता है कि कुछ विशेष वृक्षों के सिर्फ दर्शन भर से ही मन शांत होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु मान्यता के मुताबिक, सुबह उठते ही कुछ पवित्र पेड़-पौधों को देख लेने से पूरा दिन पॉज़िटिविटी से भर जाता है और दुख-बाधाएं कम होती हैं।

कौन-कौन से पेड़ हैं शुभ?

बेल:

बेल का वृक्ष भगवान शिव से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि सुबह बेल के पेड़ को देखने से मन शांत होता है और मुश्किल हालात में भी साहस बना रहता है। शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

तुलसी:

सुबह तुलसी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप बताया गया है, इसलिए इसे देखने से घर में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। स्नान के बाद तुलसी में जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

अशोक:

घर में या आसपास अशोक का पेड़ हो तो सुबह इसका दर्शन जरूर करना चाहिए। पुराणों में अशोक को मंगलकारी वृक्ष कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि जहां अशोक का पेड़ होता है, वहां काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं।

आंवला:

आंवला धर्म और आयुर्वेद—दोनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सुबह आंवला वृक्ष को देखने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आंवले का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More