Fela News Lifestyle Header Banner

Sharad Purnima Upay 2025: शरद पूर्णिमा: 12 राशियों के लिए खास 12 उपाय, चंद्र दोष होगा दूर

Sharad Purnima Upay 2025: शरद पूर्णिमा: 12 राशियों के लिए खास 12 उपाय, चंद्र दोष होगा दूर

Last Updated Oct - 06 - 2025, 11:26 AM | Source : Fela News

Sharad Purnima Upay 2025: शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूरी चमक के साथ आकाश से अमृत बरसाता है। इसलिए इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से
12 राशियों के लिए खास 12 उपाय
12 राशियों के लिए खास 12 उपाय

Sharad Purnima Upay 2025:हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा की रात बहुत शुभ, पवित्र और खास मानी जाती है। आश्विन महीने की यह पूर्णिमा, जिसे कोजागिरी पूर्णिमा भी कहते हैं, चंद्रमा के पूर्ण होने का दिन होता है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत और सकारात्मक ऊर्जा बरसाता है। इस साल शरद पूर्णिमा सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को है।

शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा केवल प्रकाश ही नहीं देता, बल्कि अमृत, ऊर्जा, सकारात्मकता और सौभाग्य भी प्रदान करता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, घर में दीप जलाए जाते हैं और खीर बनाकर चंद्रमा के प्रकाश में रखी जाती है।

ये भी पढ़ें  Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली 2025 की तारीख जानें, नरक चतुर्दशी पूजा और महत्व की पूरी जानकारी

साथ ही, शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार कुछ उपाय करने से चंद्र दोष कम होता है और मानसिक स्थिति बेहतर होती है।

राशि अनुसार शरद पूर्णिमा के उपाय:

मेष (Mesh): खीर बनाकर चंद्रमा को प्रकाश में रखें। पहले माता लक्ष्मी को भोग लगाएं और गाय को खीर खिलाएं।

वृषभ (Vrishabh): मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन (Mithun): रात में चंद्रमा को दूध अर्पित करें और सफेद कपड़े पहनें।

कर्क (Kark): सफेद फूल से चंद्रदेव की पूजा करें और जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें।

सिंह (Singh): पीतल के दीप में घी का दीप जलाएं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या (Kanya): विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और हरे मूंग की दाल या हरी वस्तुएं दान करें।

तुला (Tula): दही, चावल या दूध की मिठाई का दान करें।

वृश्चिक (Vrishchik): भगवान शिव की पूजा करें, शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें और मंत्र जाप करें।

धनु (Dhanu): भगवान विष्णु को केले और खीर का भोग लगाएं।

मकर (Makar): भगवान शिव और पीपल वृक्ष की पूजा करें, चंद्रमा को अर्घ्य दें और मंत्र जाप करें।

कुंभ (Kumbh): जल में सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

मीन (Meen): खीर बनाकर लोगों में दान करें, चंद्र देव की पूजा करें और “ऊँ सोमाय नम:” मंत्र का जाप करें।

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More