Fela News Lifestyle Header Banner

वास्तु और मुख्य द्वार: घर-कार्यालय की ऊर्जा का द्वार

वास्तु और मुख्य द्वार: घर-कार्यालय की ऊर्जा का द्वार

Last Updated Sep - 11 - 2025, 10:54 AM | Source : Fela News

आचार्या उमिका शर्मा बताती हैं कि घर या कार्यालय का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेशद्वार होता है। सही दिशा और वास्तु नियमों से समृद्धि, सुख और सफलता मिलती
वास्तु और मुख्य द्वार
वास्तु और मुख्य द्वार

वास्तु के अनुसार किसी भी घर, भवन या कार्यालय का मुख्य द्वार उसके विकास में बहुत ही विशेष स्थान रखता है |कैसा हो घर, भवन या कार्यालय का मुख्य द्वार?किस दिशा में मुख्य द्वार होने से जातक को लाभ होगा और कौनसी दिशा लाएगी जीवन में संघर्ष? चलिए जानते हैं आज किसी भी घर, भवन या कार्यालय के मुख्य द्वार के विषय में |

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है किसी भी जातक की तरक्की में |मुख्यतः घर, भवन या कार्यालय का निर्माण करने समय सबसे अच्छी दिशा जिसकी हम बात करते है कि मुख्य द्वार के लिए अच्छी होती है, वो है पूर्व दिशा,ये वो दिशा है जहां से सुबह सुबह सूर्य की किरणें दस्तक देती है |

पूर्व दिशा आगे बढ़ने की दिशा है |जिस प्रकार सूर्य की किरणें दिन बड़ने के साथ बढ़ती रहती है और चारों ओर प्रकाशित होती है, उसकी प्रकार माना जाता है कि इस दिशा में मुख्य द्वार होने से तरक्की के रास्ते खुलते है |जातक में आत्मविश्वास बढ़ता है |जातक के सभी काम अच्छे से बनते हैं | किसी कारणवश यदि पूर्व में मुख्य द्वार नहीं बना पाए तो दूसरी दिशा जो पूरी तरह सकरात्मक प्रभाव देती है, वो है उत्तर दिशा |उत्तर दिशा का मुख्य द्वार आपके लिए अवसर लेकर आता है |मन को शांत और खुश रखता है |वास्तु के अनुसार यदि इन दिशाओं में मुख्य द्वार बने हो तो जातक की काफी परेशानियाँ अपने आप खत्म हो जाती हैं |

कुछ बातों का ध्यान मुख्य द्वार बनाते समय रखना चाहिए:-

1)मुख्य द्वार हमेशा घर के और द्वारों से थोड़ा बड़ा होना चाहिए |

2)मुख्य द्वार के चौखट पर दिशा के अनुरूप ही सामान रखना चाहिए |

3)मुख्य द्वार पर ज्यादा सामान नहीं होना चाहिये |

आज के समय में जब घर,दुकान या कार्यालय बनाते समय अब आपने देखा होगा मल्टीप्लेक्स बन रहे है और साथ ही मुख्य द्वार कई बार जिस स्थान को हम लेते है, हमारे अनुसार नहीं मिलता, ऐसे में हमें वास्तु के नियमों के अनुसार उपाय करने चाहिए, क्योंकि कई दिशायें इसी भी है जिसमें यदि मुख्य द्वार आए तो जातक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | पश्चिम या दक्षिण की और मुख्य द्वार बनाते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है| उपरोक्त बातों का ध्यान रखकर आप अपनी कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं |

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More