Fela News Lifestyle Header Banner

Vastu Tips: उत्तर-पूर्व में मास्टर बेडरूम न बनाएं जानें सही दिशा

Vastu Tips: उत्तर-पूर्व में मास्टर बेडरूम न बनाएं जानें सही दिशा

Last Updated Nov - 05 - 2025, 11:27 AM | Source : Fela News

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर-पूर्व में मास्टर बेडरूम बनाना अशुभ होता है. इससे सेहत और पारिवारिक सुख पर बुरा असर पड़ सकता है. इसके लिए दक्षिण-पश्
उत्तर-पूर्व में मास्टर बेडरूम न बनाएं जानें सही दिशा
उत्तर-पूर्व में मास्टर बेडरूम न बनाएं जानें सही दिशा

Vastu Tips: घर की दिशा सिर्फ दीवारों के लिए नहीं, बल्कि आपकी किस्मत पर भी असर डालती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मास्टर बेडरूम गलत दिशा में बनाया जाए, तो यह सेहत, सुख और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

वास्तु के मुताबिक, हर दिशा का अपना महत्व होता है. खासकर मास्टर बेडरूम की दिशा परिवार की स्थिरता और खुशहाली पर गहरा असर डालती है. उत्तर-पूर्व दिशा को वास्तु में सबसे पवित्र और आध्यात्मिक माना गया है. यह दिशा पूजा या ध्यान कक्ष के लिए अच्छी होती है, लेकिन मास्टर बेडरूम के लिए नहीं.

अगर बेडरूम उत्तर-पूर्व दिशा में बना हो, तो यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक सकता है, जिससे घर के मुखिया को स्वास्थ्य या आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं.

वास्तु के अनुसार, मास्टर बेडरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है. यह दिशा स्थिरता, सुख और समृद्धि लाती है. इस दिशा में बेडरूम होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं.

हालांकि, कुछ स्थितियों में अगर घर के उत्तर या पूर्व दिशा में पर्याप्त खुली जगह हो, तो उत्तर-पूर्व दिशा वाला बेडरूम नुकसान नहीं पहुंचाता. लेकिन कमाने वाले व्यक्ति के लिए यह दिशा बेडरूम बनाने के लिए सही नहीं मानी जाती, क्योंकि यह उनकी तरक्की और सेहत पर असर डाल सकती है.

यह भी पढ़ें:

Vastu Tips: मुख्य द्वार पर पानी रखे, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जा!

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More