Header Image

Vastu Tips For Money: आज ही घर लाएं ये 5 चीजें, दूर होगी कंगाली, बरसेगा पैसा

Vastu Tips For Money: आज ही घर लाएं ये 5 चीजें, दूर होगी कंगाली, बरसेगा पैसा

Last Updated Apr - 02 - 2026, 01:58 PM | Source : Fela News

Vastu for Prosperity: हर व्यक्ति घर में सुख-समृद्धि चाहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय अपनाकर नकारात्मक ऊर्जा दूर की जा सकती है। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे लोग घर में 5 चीजें लाकर लाभ पा सकते हैं।
आज ही घर लाएं ये 5 चीजें
आज ही घर लाएं ये 5 चीजें

Good luck items home: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और आर्थिक परेशानियां दूर रहें, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद पैसा टिक नहीं पाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी वजह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। ऐसे में कुछ खास चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

कुबेर यंत्र

वास्तु के अनुसार, कुबेर यंत्र को घर के मंदिर या उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे धन के देवता कुबेर से जोड़ा जाता है और आय के नए स्रोत बनने की मान्यता है।

कामधेनु गाय की मूर्ति

कामधेनु गाय को हिंदू धर्म में शुभ माना गया है। ईशान कोण में बछड़े के साथ इसकी मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति और आपसी तालमेल बढ़ता है, साथ ही दरिद्रता दूर होती है।

धातु का कछुआ

कछुआ वास्तु में सौभाग्य और लंबी आयु का प्रतीक है। पीतल, तांबा या चांदी का कछुआ उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से धन लाभ की संभावना बढ़ती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को आर्थिक सुधार के लिए प्रभावी माना जाता है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

शंख

पूजा घर में शंख रखना और उसे नियमित बजाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में लक्ष्मी का वास माना जाता है। इन उपायों को अपनाकर घर में सकारात्मक माहौल बनाया जा सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश की जा सकती है।

यह भी पढ़े 

दैनिक अंक ज्योतिष 2 April 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu & Energy Healer)

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 20 May 2026

May - 20 - 2026

मूलांक-1-आज कार्यस्थल पर कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति सामने आ ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 19 May 2026

May - 19 - 2026

मूलांक-1-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे है... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 18 May 2026

May - 18 - 2026

मूलांक-1-आज कार्यक्षेत्र में यात्रा के योग बन रहे हैं, जो ... Read More