Last Updated Dec - 11 - 2025, 12:52 PM | Source : Fela News
सीबीएसई ने 10वीं विज्ञान के पेपर में बदलाव किया है। अब प्रश्नपत्र को तीन हिस्सों में बांटा गया है। खंड क में जीवविज्ञान, खंड ख में रसायन विज्ञान और खंड ग में भौ
सीबीएसई ने 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के पेपर में हर उत्तर उसी खंड में लिखना होगा, जो उस विषय के लिए तय किया गया है। यदि कोई छात्र जवाब गलत खंड में लिखता है, तो उसकी जांच नहीं होगी और उसे नंबर नहीं मिलेगा। बोर्ड का कहना है कि इससे कॉपी जांचना आसान होगा और उत्तर साफ-सुथरे व सही क्रम में दिखाई देंगे।
विज्ञान के पेपर को अब तीन खंडों में बांटा गया है –खंड क जीवविज्ञान, खंड ख रसायन विज्ञान और खंड ग भौतिक विज्ञान। छात्रों को हर सवाल उसी खंड में लिखना होगा। सामाजिक विज्ञान के पेपर को चार भागों में बांटा गया है –इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र। गलत खंड में लिखे गए उत्तर सीधे गलत माने जाएंगे।
सीबीएसई ने री-चेकिंग और री-वैल्यूएशन के नियम भी साफ किए हैं। बोर्ड ने कहा कि कॉपी की बाद में री-वैल्युएशन में भी गलत खंड में लिखे गए उत्तर ठीक नहीं किए जाएंगे। इसलिए छात्रों को अभी से नए पैटर्न के अनुसार अभ्यास करना जरूरी है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे प्री-बोर्ड और नियमित अभ्यास के जरिए छात्रों को नए फॉर्मेट का अभ्यस्त बनाएं।
यह भी पढ़ें:
Feb - 20 - 2026
रिपोर्ट के अनुसार Central Board of Secondary Education (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं ... Read More