Last Updated Feb - 28 - 2026, 01:26 PM | Source : Fela news
दिल्ली के आदर्श नगर में पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को जलाकर मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया।
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास जले हुए शव की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गड़े और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाकर फेंक दिया गया।
एडिशनल सीपी भीष्म सिंह के मुताबिक, 12 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे थाना आदर्श नगर को पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना दी गई कि मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक शव पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां रोड नंबर-51 के पास मेट्रो दीवार के किनारे एक जला हुआ अज्ञात शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआती पहचान संभव नहीं थी।
जांच के बाद मृतक की पहचान विष्णु के रूप में हुई, जो जेलर वाला बाग, अशोक विहार फेज-॥ का निवासी था। 16 फरवरी को मृतक की बहन रोशनी का बयान दर्ज किया गया। उसने बताया कि अगस्त 2025 में विष्णु दीपक नामक युवक की हत्या के मामले में शामिल था और उसे जुवेनाइल होम भेजा गया था। 31 जनवरी को वह जमानत पर रिहा हुआ था।
हाल के दिर्जा में वह डरा-सहमा रहता था और उसने परिवार को बताया था कि आजादपुर निवासी गौरव उर्फ कालिया और उसके साथी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 17 फरवरी को विनय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में स्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में विनय ने गौरव उर्फ कालिया के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, गौरव मृतक दीपक का पड़ोसी था और उसे अपना चाचा मानता था। 11 फरवरी की रात शराब पौने के दौरान विष्णु ने कथित तौर पर दीपक की हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की। इससे गुस्से में आकर गौरव ने बदला लेने की योजना बनाई।
उसी रात गौरव और विनय ने मिलकर विष्णु को बहाने से बुलाया और पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए। वारदात के बाद पहचान छिपाने के इरादे से पेट्रोल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया और मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा प्रतीत होता है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग भी इस वारदात से स्तब्ध हैं।
यह घटना एक बार फिर बताती है कि पुरानी दुश्मनी और गुस्सा किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले सकता है। पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
यह भी पढ़े