Fela News Lifestyle Header Banner

दहेज के दबाव में टूटी जिंदगी, बैंक अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या

दहेज के दबाव में टूटी जिंदगी, बैंक अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या

Last Updated Feb - 28 - 2026, 04:23 PM | Source : Fela News

वाराणसी में बैंक मैनेजर की पत्नी ने सुसाइड नोट में दहेज प्रताडना और घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बैंक अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या
बैंक अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या

वाराणसी में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक बैंक मैनेजर की पत्नी ने कथित घरेलू प्रताडना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक विस्तृत सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की शादी नवंबर 2024 में एक बैंक अधिकारी से हुई थी, जो शहर की एक शाखा में तैनात हैं। परिवार की ओर से इसे अच्छी शादी बताया जा रहा था, लेकिन सुसाइड नोट में महिला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहद पीड़ादायक बताया। उसने लिखा कि वह अपने 'हसबेंड की क्वीन' नहीं बन सकी और उसे वह सम्मान और प्यार नहीं मिला, जिसकी उसे उम्मीद थी।

सुसाइड नोट में दहेज को लेकर प्रताडना, मानसिक दबाव और मारपीट जैसे आरोप भी दर्ज हैं। महिला ने लिखा कि शादी के कुछ महीनों बाद ही व्यवहार बदल गया था और उसे बार-बार अपमानित किया जाता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के कई सदस्य उसे ताने देते थे और दहेज की मांग को लेकर मानसिक दबाव बनाते थे। हाल ही में हुए एक विवाद का भी उसने जिक्र किया, जिसके बाद वह बेहद टूट गई थी।

घटना वाले दिन महिला घर में अकेली थी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से मिला सुसाइड नोट जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर और अन्य पर दहेज उत्पीडन और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दर्दों को उजागर करती है। शादी के कुछ ही महीनों में एक युवा महिला का इस तरह कदम उठाना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच जारी है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर कब तक दहेज और घरेलू उत्पीडन जैसी कुरीतियां किसी की जिंदगी छीनती रहेंगी।

यह भी पढ़े 

दिल्ली में खौफनाक बदला, नाबालिग की हत्या कर जला फेंका शव

Share :

Trending this week

प्रेमिका की हत्या के बाद युवक का खौफनाक कदम

Jun - 05 - 2026

पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... Read More

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More