Header Image

इंदौर में निकाह बना जाल: 'निकिता' निकली नाजिया, ब्राह्मण युवक से शादी कर की लाखों की ठगी

इंदौर में निकाह बना जाल: 'निकिता' निकली नाजिया, ब्राह्मण युवक से शादी कर की लाखों की ठगी

Last Updated Aug - 02 - 2025, 04:31 PM | Source : Fela News

इंदौर में एक महिला ने 'निकिता' बनकर ब्राह्मण युवक से शादी की, असली नाम निकला नाजिया। निकाह के बाद लाखों की ठगी कर फरार हो गई, पुलिस जांच में जुटी।
इंदौर में निकाह बना जाल: 'निकिता' निकली नाजिया
इंदौर में निकाह बना जाल: 'निकिता' निकली नाजिया

इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। एक महिला ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक ब्राह्मण युवक से शादी कर ली और फिर लाखों रुपये और कीमती जेवर लेकर फरार हो गई।

दरअसल, नाजिया नाम की महिला ने खुद को "निकिता शर्मा" बताकर न सिर्फ खुद को ब्राह्मण और कुंवारी बताया, बल्कि पूरे परिवार को अपने झूठ के जाल में फंसा लिया। धूमधाम से शादी हुई, लेकिन कुछ ही दिन बाद उसका झूठ तब उजागर हुआ जब उसने ससुराल में अनजाने में "या अल्लाह" कह दिया।

बस यहीं से शक की सुई घूमी और सच सामने आने लगा—नाजिया पहले से शादीशुदा थी और उसका एक पांच साल का बच्चा भी है। यही नहीं, शादी के चंद दिन बाद ही वह ससुराल से तीन लाख रुपये नकद और भारी भरकम जेवरात लेकर गायब हो गई।

इस शादी को तय कराने में एक महिला दलाल भी शामिल थी, जिसे दूल्हे के परिवार ने 2.5 लाख रुपये दिए थे। चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब खुद को महिला का पहला पति बताने वाला एक व्यक्ति दूल्हे को कॉल कर सारी सच्चाई बता गया।

अब पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। ये घटना सिर्फ ठगी ही नहीं, बल्कि फर्जी पहचान, विश्वासघात और संगठित साजिश का खौफनाक चेहरा उजागर करती है।

 

Share :

Trending this week

प्रेमिका की हत्या के बाद युवक का खौफनाक कदम

Jun - 05 - 2026

पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... Read More

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More