Header Image

मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, बोला ‘हेलो मैडम’

मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, बोला ‘हेलो मैडम’

Last Updated Nov - 04 - 2025, 11:33 AM | Source : Fela News

इंदिरानगर पुलिस ने सार्वजनिक अभद्रता और यौन उत्पीड़न के आरोप में अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है.
मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़
मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़

सोशल मीडिया के इस दौर में जहां हर घटना मिनटों में वायरल हो जाती है, फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें न कानून का डर है और न शर्म का. ऐसे लोग सड़क पर या किसी भी जगह महिलाओं और लड़कियों के साथ बदतमीजी करने से बाज नहीं आते. ताजा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है, जहां एक महिला के साथ डॉग वॉक के दौरान यौन उत्पीड़न की घटना हुई।

ये भी पढ़ें प्यार में पागल मां या बेरहम कातिल, ममता सिंह के बेटे की मौत की सच्चाई क्या है

क्या हुआ था मामला

शनिवार सुबह करीब 11:57 बजे 33 साल की महिला अपने डॉग के साथ बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में वॉक पर थी। तभी एक अजनबी युवक ने “मैडम” कहकर बुलाया, और जैसे ही महिला ने मुड़कर देखा, वह अपनी पैंट की ज़िप खोलकर गंदी हरकत करने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी करीब 30 साल का था, जिसके बाल काले थे और उसने भूरे रंग की पोलो टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहनी थी।

पुलिस ने क्या कहा

घटना से घबराई महिला तुरंत घर लौटी और अपनी बहन को बताया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इंदिरानगर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हाल ही में बेंगलुरु के आरटी नगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट ने एक ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें  

प्यार से शुरू हुई तीजा की कहानी, अब जख्मों में बदली

 

Share :

Trending this week

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More

दो पड़ोसन, गर्लफ्रेंड-दुल्हन टकराईं, दूल्हे की गलती से मेहंदी में हंगामा

Apr - 16 - 2026

Delhi News: दिल्ली के इंदिरा विहार में शादी से पहले खुशियों का ... Read More