Fela News Lifestyle Header Banner

3 जुलाई 2025: आज फिर बढ़े सोने के दाम, जानें दिल्ली से मुंबई तक रेट

3 जुलाई 2025: आज फिर बढ़े सोने के दाम, जानें दिल्ली से मुंबई तक रेट

Last Updated Jul - 03 - 2025, 11:33 AM | Source : Fela News

Gold Price:पिछले करीब दस दिनों की गिरावट के बाद अब सोने-चांदी की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं। इनका रेट हर दिन तय होता है और इसके पीछे कई कारण होते हैं।
आज फिर बढ़े सोने के दाम, जानें दिल्ली से मुंबई तक रेट
आज फिर बढ़े सोने के दाम, जानें दिल्ली से मुंबई तक रेट

Gold Price Today:आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 98,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि एक दिन पहले इसका रेट 98,410 रुपये था। 22 कैरेट सोना आज 90,660 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

चांदी की बात करें तो इसमें हल्की गिरावट आई है। एक दिन पहले इसका भाव 1,10,100 रुपये था, जो आज घटकर 1,09,900 रुपये प्रति किलो रह गया है।

शहरों के रेट:

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 99,050 रुपये, 22 कैरेट 90,810 रुपये और 18 कैरेट 74,300 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 98,900 रुपये और 22 कैरेट 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 90,710, अहमदाबाद और भोपाल में 98,950 रुपये पर मिल रहा है। चांदी इन सभी शहरों में आज 1,09,900 रुपये प्रति किलो है।

रेट कैसे तय होता है:

सोने-चांदी की कीमतें हर दिन तय होती हैं और इन पर कई चीजों का असर होता है — जैसे डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, कच्चा तेल, इंपोर्ट ड्यूटी और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की स्थिति। अगर दुनिया में तनाव बढ़ता है, तो लोग शेयर बाज़ार से पैसा निकालकर सोना-चांदी में निवेश करते हैं, जिससे इनके दाम बढ़ जाते हैं।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More