Last Updated Jul - 09 - 2025, 11:03 AM | Source : Fela News
Gold Price: सोना और चांदी के दाम हर दिन बदलते हैं, और इसके पीछे कई वजहें होती हैं, जैसे डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव, एक्सचेंज रेट और सीमा शुल्क।
Gold Price Today:पिछले कुछ दिनों से गिरावट के बाद सोने की कीमत एक बार फिर बढ़ने लगी है। 9 जुलाई 2025 को सोने के भाव में इजाफा देखने को मिला है, जबकि चांदी की कीमत थोड़ी घट गई है। आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 98,850 रुपये में बिक रहा है, जो एक दिन पहले 98,280 रुपये था। वहीं, 22 कैरेट सोना 90,610 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। चांदी की बात करें तो आज इसका दाम घटकर 1,09,890 रुपये प्रति किलो हो गया है।
आपके शहर का सोने का रेट
क्यों बदलते हैं सोने-चांदी के दाम?
सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती हैं। इसकी वजहें हैं डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव, एक्सचेंज रेट, सीमा शुल्क और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति। जब दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता होती है तो लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।