Fela News Lifestyle Header Banner

Apple CEO Change: एप्पल में बड़ा बदलाव, जॉन टर्नस बने सीईओ, टिम कुक नई भूमिका

Apple CEO Change: एप्पल में बड़ा बदलाव, जॉन टर्नस बने सीईओ, टिम कुक नई भूमिका

Last Updated Apr - 21 - 2026, 10:49 AM | Source : Fela News

Apple CEO Change: एप्पल में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां जॉन टर्नस को नया सीईओ बनाया गया है। टिम कुक 1 सितंबर से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे, यह फैसला एआई दौर के बीच लिया गया है।
एप्पल में बड़ा बदलाव
एप्पल में बड़ा बदलाव

Apple New CEO: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। कंपनी ने जॉन टर्नस को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है, जो अब एप्पल की कमान संभालेंगे। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब टेक इंडस्ट्री तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में आगे बढ़ रही है।

मौजूदा प्रमुख टिम कुक 1 सितंबर को अपने पद से हटेंगे, हालांकि वे कंपनी से जुड़े रहेंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। टिम कुक ने 2011 से कंपनी का नेतृत्व किया और एप्पल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कौन हैं जॉन टर्नस?

जॉन टर्नस एप्पल के अनुभवी अधिकारियों में से एक हैं। उन्होंने 2001 में कंपनी जॉइन की थी और करीब 25 सालों के करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। प्रोडक्ट डिजाइन और हार्डवेयर इंजीनियरिंग में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।

करियर और अनुभव

टर्नस ने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 2013 में वे हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में उन्हें एप्पल की एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल किया गया। इससे पहले वे वर्चुअल रिसर्च सिस्टम में भी काम कर चुके हैं।

बड़े प्रोडक्ट्स में अहम योगदान

जॉन टर्नस एप्पल के कई बड़े प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इनमें आईफोन, आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड्स जैसे लोकप्रिय डिवाइस शामिल हैं। हाल के समय में आईफोन एयर को लॉन्च करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आगे क्या बदलेगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि जॉन टर्नस के नेतृत्व में एप्पल अब एआई और नई टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस कर सकता है। यह बदलाव कंपनी की भविष्य की रणनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े 

सोना-चांदी सस्ते, चांदी 5000 गिरी, जानिए आज रेट

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More