Header Image

7 जगहों पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें, वरना भारी नुकसान

7 जगहों पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें, वरना भारी नुकसान

Last Updated Dec - 10 - 2025, 11:13 AM | Source : Fela News

Credit card uses: क्रेडिट कार्ड का उपयोग आम है, लेकिन कुछ जगहों पर इसे इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है. यहां की छोटी सी गलती भी बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती ह
7 जगहों पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें
7 जगहों पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें

Credit card uses: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसमें की गई छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है. क्रेडिट कार्ड में कई हिडेन चार्जेस होते हैं, जिनकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं होती. इसलिए कुछ जगहों पर इसका इस्तेमाल करने से बचना ही समझदारी है। यहां जानिए वे जगहें जहां क्रेडिट कार्ड का उपयोग गलती से भी नहीं करना चाहिए

1. पेट्रोल पंप

फ्यूल भरवाते समय क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर सर्विस चार्ज और जीएसटी लग जाता है, जिससे पेट्रोल-डीजल और महंगा पड़ता है। साथ ही पेट्रोल पंप पर स्किमिंग का खतरा भी ज्यादा होता है, जहां कार्ड की जानकारी चोरी करके अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं।

2. IRCTC वेबसाइट

आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करते समय क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पेमेंट गेटवे फीस और जीएसटी मिलाकर 12% अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है।

3. ATM से कैश निकालना

क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना सबसे महंगी गलती है। इस पर भारी इंटरेस्ट और एडवांस फीस लगती है, जिससे आपका बिल कई गुना बढ़ सकता है।

4. डिजिटल वॉलेट

पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, अमेज़न पे जैसे वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा लोड करने पर कन्वीनिएंस फीस और जीएसटी दोनों देना पड़ता है, जिससे यह काफी महंगा सौदा हो जाता है।

5. इंश्योरेंस प्रीमियम

इंश्योरेंस प्रीमियम क्रेडिट कार्ड से भरने पर भी 12% का अतिरिक्त चार्ज लगाया जाता है।

6. अनसिक्योर्ड वेबसाइट्स

अविश्वसनीय या असुरक्षित वेबसाइट्स पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना जोखिम भरा है। इससे स्कैमिंग का खतरा बढ़ जाता है और कई बार बिना वजह अतिरिक्त चार्ज भी जोड़ दिए जाते हैं।

7. बैलेंस ट्रांसफर

एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे कार्ड में बैलेंस ट्रांसफर करना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि इसमें प्रोसेसिंग फीस और इंटरेस्ट रेट दोनों लागू होते हैं।

यह भी पढ़ें: 

गिरकर भी चमक दिखा रहा ये टेक शेयर…

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More