Header Image

यूक्रेन के हमलों के बीच बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 और निफ्टी 24600 के नीचे

यूक्रेन के हमलों के बीच बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 और निफ्टी 24600 के नीचे

Last Updated Jun - 02 - 2025, 10:46 AM | Source : Fela News

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में भी गिरावट दिखी – निक्केई 1.21%, टॉपिक्स 0.83% और एएसएक्स 200 0.1% गिरा।
यूक्रेन के हमलों के बीच बाजार में बड़ी गिरावट
यूक्रेन के हमलों के बीच बाजार में बड़ी गिरावट

Stock Market Today: 2 जून 2025, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। सुबह बाजार खुलते ही करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 644.76 अंक यानी 0.74% गिरकर 80,855.18 पर आ गया। थोड़ी देर बाद यह और टूटकर 732.71 अंक की गिरावट के साथ 80,718.30 तक पहुंच गया। निफ्टी 50 भी 197.45 अंक लुढ़ककर 24,553.25 पर कारोबार करता दिखा।

गौर करने वाली बात यह है कि यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब देश की जीडीपी के मजबूत आंकड़े सामने आए हैं। इसके बावजूद वैश्विक तनाव और अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों का मनोबल कमजोर दिख रहा है।

मेटल शेयरों पर अमेरिका का असर

बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह मेटल स्टॉक्स में भारी बिकवाली रही। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह ऐलान है, जिसमें उन्होंने स्टील आयात पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% करने की बात कही। इस खबर का असर दुनियाभर के मेटल सेक्टर पर पड़ा है और भारतीय बाजार में भी इसका असर दिखा।

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी बाजार में गिरावट रही थी। उस दिन बीएसई सेंसेक्स 81.01 अंक गिरकर 81,451.01 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 82.90 अंक टूटकर 24,750.70 पर आ गया था।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

  • वैश्विक बाजारों में भी दबाव बना रहा।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.21% टूटा
  • टॉपिक्स इंडेक्स में 0.83% की गिरावट रही
  • ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.1% गिर गया

हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.03% बढ़त में रहा

चीन, मलेशिया और न्यूजीलैंड के बाजार आज अवकाश के कारण बंद रहे।

एफपीआई का भरोसा अब भी बरकरार

गिरावट के बीच एक पॉजिटिव खबर यह है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का भारत पर भरोसा कायम है। मई 2025 में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में 19,860 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अप्रैल में यह आंकड़ा 4,223 करोड़ रुपये था। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था और सकारात्मक आर्थिक संकेतकों के चलते विदेशी निवेशकों की रुचि बनी हुई है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More