Fela News Lifestyle Header Banner

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 451 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 451 अंक लुढ़का

Last Updated Oct - 13 - 2025, 10:43 AM | Source : Fela News

13 अक्टूबर को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 451 अंक गिरकर 82,049.16 पर और निफ्टी 50 भी 108 अंक टूटकर 25,177 पर खुला.
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 13 अक्टूबर को हफ्ते की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 451 अंक या 0.55% गिरकर 82,049.16 पर और एनएसई निफ्टी 108 अंक टूटकर 25,177.30 पर खुला

सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 253 अंक गिरकर 82,247 पर और निफ्टी 74 अंक गिरकर 25,211 पर ट्रेड कर रहे थे.

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स: भारती एयरटेल, एशियन पेंट, इटरनल, बजाज फाइनेंस

टॉप लूजर्स: टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंफोसिस, बीईएल

शुक्रवार का हाल:

10 अक्टूबर को मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 328 अंक बढ़कर 82,500 पर और निफ्टी 103 अंक चढ़कर 25,285 पर बंद हुआ था. उस दिन एसबीआई, मारुति, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और पावरग्रिड टॉप गेनर थे, जबकि टाटा स्टील, टीसीएस, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर गिरे थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त रही, वहीं निफ्टी मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई थी. हिंद कॉपर के शेयर 6% तक टूट गए थे.

यह भी पढ़ें:   

करवा चौथ के बाद आज सोने का 10 ग्राम भाव

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More