Header Image

Crypto Market Update: बिटकॉइन 89,000 डॉलर पार, नए साल में क्रिप्टो बाजार का हाल

Crypto Market Update: बिटकॉइन 89,000 डॉलर पार, नए साल में क्रिप्टो बाजार का हाल

Last Updated Dec - 23 - 2025, 11:55 AM | Source : Fela News

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी से उतार-चढ़ाव होता रहता है। पिछले कुछ समय से इसे लेकर निवेशकों में चिंता थी। हालांकि, अब क्रिप्टो मार्केट में धीरे-धीरे सुधार के स
बिटकॉइन 89,000 डॉलर पार
बिटकॉइन 89,000 डॉलर पार

Crypto Market Update: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, जहां कम समय में निवेशकों को बड़ा मुनाफा या नुकसान हो सकता है। पिछले कुछ समय से क्रिप्टो को लेकर निवेशकों में चिंता बनी हुई थी, लेकिन अब बाजार में सुधार के संकेत दिखाई देने लगे हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 88,000 डॉलर के ऊपर बनी हुई है। इसके साथ ही अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या साल के अंत तक बिटकॉइन एक बार फिर 90,000 डॉलर का स्तर पार कर पाएगा।

कॉइनमार्केटकैप के अनुसार, सोमवार को बिटकॉइन करीब 89,774 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.28 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। हालांकि, पिछले 7 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बिटकॉइन में 0.10 फीसदी की हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

द इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फंडस्ट्रैट के टॉम ली का मानना है कि साल 2026 की शुरुआत में बिटकॉइन और एथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, बिटकॉइन के 90,000 डॉलर के पार जाने को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। यह बाजार की स्थिति, निवेशकों की धारणा और सरकारी नीतियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि साल के बीच में बाजार में बड़ा सुधार आ सकता है।

अन्य क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो एथेरियम पिछले 24 घंटे में 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,042.59 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं, सोलाना में भी 0.66 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और यह 126.76 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

यह भी पढ़ें: 

सोने की चमक क्यों बढ़ी चांदी क्यों फिसली

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More