Last Updated Jun - 30 - 2025, 11:06 AM | Source : Fela News
Stock Market News:बाजार खुलते ही सेंसेक्स 124.32 अंक गिर गया। 0.15% की गिरावट के साथ यह 83,935.89 पर पहुंच गया।
Stock Market Today: सुबह करीब 9:15 बजे बाजार खुलते ही सेंसेक्स 124.32 अंक गिर गया और 0.15% की गिरावट के साथ 83,935.89 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 50 भी 31.20 अंक यानी 0.12% टूटकर 25,606.40 पर खुला।
इन शेयरों में दिखी तेजी:
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एटरनल, ओएनजीसी, ट्रेंट और इंडसइंड बैंक के शेयरों में बढ़त देखी गई।
इन शेयरों में गिरावट:
हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर नीचे आए।
एशियाई बाजारों की बात करें तो
सोमवार को वहां मजबूती देखी गई। जापान का निक्केई 1.6% और टॉपिक्स 1% चढ़ा। कोरिया का कोस्पी 0.64% और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.19% ऊपर रहा।