Header Image

इजरायल-ईरान तनाव के बीच भी सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के पार

इजरायल-ईरान तनाव के बीच भी सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के पार

Last Updated Jun - 20 - 2025, 12:02 PM | Source : Fela News

Stock Market News: 20 मई 2025, शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 228 अंक चढ़ गया।
इजरायल-ईरान तनाव के बीच भी सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा
इजरायल-ईरान तनाव के बीच भी सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से जहां वैश्विक बाजारों में चिंता का माहौल है, वहीं भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार 20 मई 2025 को मजबूती के साथ शुरुआत की। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स सुबह करीब 9:30 बजे 228 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 36.45 अंक चढ़कर 24,829.70 पर पहुंच गया।

तेजी वाले शेयर

शुरुआती कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.01% की तेजी देखी गई। भारती एयरटेल और Eternal के शेयर 0.71% ऊपर रहे, जबकि एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में क्रमश: 0.57% और 0.61% की बढ़त दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयर

इंडसइंड बैंक के शेयरों में 0.90%, बजाज फाइनेंस में 0.49%, टेक महिंद्रा में 0.37%, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.21% की गिरावट रही।

वैश्विक बाजार का मिला-जुला रुख

डाउ जोंस में करीब 200 अंकों की गिरावट आई। जापान का निक्केई 0.27% चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.014% और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.37% फिसला।

गुरुवार को बाजार में गिरावट

गुरुवार को बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक टूटकर 81,361.87 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 18.80 अंक गिरकर 24,793.25 पर बंद हुआ था।

Share :

Trending this week

शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी! सेंसेक्स 876 अंक उछला

Jun - 12 - 2026

Share Market Today: शुक्रवार, 12 जून को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शु... Read More

सोना फिर भागा रिकॉर्ड हाई की ओर

Jun - 12 - 2026

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत से खरीदें Apple, Tesla, Google के शेयर

Jun - 12 - 2026

US Stock Market Investment from India: भारतीय निवेशकों का रुझान अब सिर्फ घरेलू ... Read More