Fela News Lifestyle Header Banner

Flight Fares: दिल्ली से विदेश यात्रा महंगी, टिकट दाम दोगुने

Flight Fares: दिल्ली से विदेश यात्रा महंगी, टिकट दाम दोगुने

Last Updated Apr - 04 - 2026, 10:36 AM | Source : Fela News

Price Rise in Air Travel: दिल्ली से लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क की फ्लाइट्स के किराए दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। एयरलाइंस को लंबी दूरी और बढ़े हुए ATF दामों का असर झेलना पड़ रहा है।
दिल्ली से विदेश यात्रा महंगी
दिल्ली से विदेश यात्रा महंगी

Price Rise in Air Travel: दिल्ली से लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ानों के किरायों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ईरान-इज़राइल-अमेरिका संघर्ष के बाद पश्चिम एशिया का एयरस्पेस बंद होने से फ्लाइट्स को लंबे रास्तों से जाना पड़ रहा है, जिससे खर्च बढ़ गया है। ATF के दाम भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं, जिसका सीधा असर टिकट कीमतों पर पड़ा है।

लंदन हीथ्रो के लिए दिल्ली से इकोनॉमी क्लास का नॉन-स्टॉप किराया करीब ₹1,49,479 तक पहुंच गया है, जबकि बिज़नेस क्लास ₹1,79,354 तक जा रहा है। एक स्टॉप वाली फ्लाइट भी ₹1,32,353 से शुरू हो रही है। पहले यह किराया ₹45,000 से ₹65,000 के बीच होता था, यानी अब दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गया है।

दुबई रूट पर भी असर दिख रहा है। दिल्ली-दुबई का इकोनॉमी किराया ₹28,762 और बिज़नेस क्लास ₹55,879 तक पहुंच गया है, जबकि पहले यह ₹12,000 से ₹20,000 के बीच रहता था।

न्यूयॉर्क रूट पर भी टिकट महंगे हो गए हैं। दिल्ली से न्यूयॉर्क का किराया ₹1,26,181 से शुरू हो रहा है, जबकि कुछ फ्लाइट्स में यह ₹2 लाख से ऊपर जा रहा है। पहले यह औसतन ₹55,000 से ₹80,000 के बीच था।

यूरोप रूट पर भी किराये 40% से ज्यादा बढ़े हैं और कई उड़ानें रद्द भी हुई हैं। बढ़ते ATF दाम और कच्चे तेल की कीमतों ने पूरी एविएशन इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े 

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जेब पर कितना असर पड़ा?

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More