Header Image

Free Finance Apps: 1 अप्रैल से बनाएं फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत, ये फ्री ऐप्स मददगार

Free Finance Apps: 1 अप्रैल से बनाएं फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत, ये फ्री ऐप्स मददगार

Last Updated Apr - 01 - 2026, 11:13 AM | Source : Fela News

Free Finance Apps: मार्केट में कई फ्री फाइनेंस ऐप्स उपलब्ध हैं, जो निवेश से लेकर बजट बनाने तक में मदद करते हैं. ये ऐप्स आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बनाकर बचत में सहायक होते हैं.
1 अप्रैल से बनाएं फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत
1 अप्रैल से बनाएं फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत

Free Finance Apps:पैसे कमाने के साथ-साथ उनकी सही जगह और सही समय पर बचत और निवेश करना भी बेहद जरूरी है. कई बार गलत निवेश या बिना योजना के खर्च करने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है. अक्सर लोग यह तय नहीं कर पाते कि उनकी कमाई को कहां और कैसे निवेश किया जाए, कितना खर्च किया जाए और कितना बचाया जाए, ताकि जरूरतें और शौक दोनों पूरे हो सकें और भविष्य भी आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे. इसके लिए सही फाइनेंशियल प्लानिंग का होना बहुत जरूरी है.

आज के समय में डिजिटल युग में कई ऐसे फ्री फाइनेंस ऐप्स मौजूद हैं, जो लोगों को निवेश, बजट मैनेजमेंट और खर्चों पर नियंत्रण रखने में मदद करते हैं. ये ऐप्स न सिर्फ आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बनाते हैं, बल्कि आपको बेहतर बचत करने में भी सहायता करते हैं.

Zerodha Coin एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत का सबसे बड़ा डिस्काउंट ब्रोकर माना जाता है. इसके ‘Coin’ ऐप के जरिए यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सीधे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. इसमें डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन नहीं देना पड़ता, जिससे लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है.

Groww ऐप को नए निवेशकों के लिए काफी आसान और उपयोगी माना जाता है. इस ऐप के जरिए फ्री में डीमैट अकाउंट खोला जा सकता है और बिना किसी कमीशन के म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है.

INDmoney एक ऐसा ऐप है, जो आपके सभी निवेशों को एक ही जगह पर मैनेज करने की सुविधा देता है. इसमें पीएफ, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार निवेश को ट्रैक किया जा सकता है. इसके अलावा, यह यूजर्स को अमेरिकी कंपनियों जैसे Apple और Google में निवेश करने का भी विकल्प देता है.

OneScore ऐप खासतौर पर क्रेडिट स्कोर को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें बिना किसी विज्ञापन या स्पैम कॉल के CIBIL और Experian स्कोर की जानकारी मिलती है. साथ ही यह स्कोर सुधारने के सुझाव भी देता है.

Paisabazaar भी एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स अपना क्रेडिट स्कोर मुफ्त में देख सकते हैं. इसके साथ ही यह ऐप अलग-अलग बैंकों के लोन और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स की तुलना करने की सुविधा भी देता है.

CRED एक मेंबरशिप आधारित ऐप है, जिसे खासतौर पर क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के लिए बनाया गया है. इसका इस्तेमाल केवल वही लोग कर सकते हैं जिनका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक हो. इसके ‘CRED Money’ फीचर से बैंक बैलेंस और ट्रांजैक्शन की जानकारी एक जगह मिल जाती है.

Walnut ऐप यूजर्स के बैंक SMS को पढ़कर उनके खर्चों को अलग-अलग कैटेगरी में बांट देता है, जैसे शॉपिंग, ट्रैवल और डाइनिंग. इससे यह समझने में आसानी होती है कि पैसा कहां खर्च हो रहा है. यह ऐप बजट बनाने और बिल पेमेंट रिमाइंडर देने में भी मदद करता है.

यह भी पढ़े 

Stock Market 1 April: शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स 1800 अंक से ज्यादा चढ़ा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More