Fela News Lifestyle Header Banner

सोना-चांदी लगातार सस्ते, जानें आज का ताजा भाव कितना

सोना-चांदी लगातार सस्ते, जानें आज का ताजा भाव कितना

Last Updated Oct - 04 - 2025, 11:32 AM | Source : Fela News

Gold-Silver Price Today: अमेरिका में शटडाउन और टैरिफ की वजह से बाजार में चिंता बढ़ने से सोने की कीमतें बढ़ गई हैं, लेकिन अगले कुछ महीनों में गिरावट की संभावना भ
सोना-चांदी लगातार सस्ते
सोना-चांदी लगातार सस्ते

Gold-Silver Price Today: अमेरिका में शटडाउन, अक्टूबर में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती और टैरिफ को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता के बीच शनिवार को भारत में सोने-चांदी की कीमतें थोड़ी कम हुईं।

24 कैरेट सोना 65 रुपये घटकर 11,804 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 60 रुपये घटकर 10,820 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 8,853 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 151 रुपये गिरकर 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।

हालांकि, यह गिरावट मामूली है और सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई के करीब हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और अमेरिका में अनिश्चितता की वजह से सोने की कीमतें बढ़ी थीं, लेकिन आने वाले महीनों में कीमत कम होने की संभावना है। इस गिरावट के चलते फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदना ग्राहकों के लिए अच्छा मौका हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें अभी भी बढ़ रही हैं, जिससे निवेशकों के बीच सोना सुरक्षित निवेश के रूप में और लोकप्रिय हो गया है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More