Header Image

छठ पूजा से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें ताजा रेट

छठ पूजा से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें ताजा रेट

Last Updated Oct - 27 - 2025, 11:49 AM | Source : Fela News

सोमवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतें घटीं. एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का गोल्ड फ्यूचर 1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला.
छठ पूजा से पहले सोना-चांदी सस्ता
छठ पूजा से पहले सोना-चांदी सस्ता

Gold Price Today: सोमवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. एमसीएक्स पर 5 दिसंबर वाले गोल्ड फ्यूचर का भाव 27 अक्टूबर को 1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,23,451 रुपए पर बंद हुआ था. सुबह 10:10 बजे तक सोना घटकर 1,22,150 रुपए पर पहुंच गया, जो लगभग 1,300 रुपए की गिरावट दिखाता है. शुरुआती कारोबार में सोना 1,21,822 रुपए के निचले स्तर तक गया.

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई. 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,42,910 रुपए पर खुली और खबर लिखे जाने तक 1,46,000 रुपए पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद से करीब 1,400 रुपए कम है.

आपके शहर में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली

  • 24 कैरेट: 1,24,630 रुपए
  • 22 कैरेट: 1,14,250 रुपए
  • 18 कैरेट: 93,510 रुपए

मुंबई

  • 24 कैरेट: 1,24,480 रुपए
  • 22 कैरेट: 1,14,100 रुपए
  • 18 कैरेट: 93,360 रुपए

चेन्नई

  • 24 कैरेट: 1,24,910 रुपए
  • 22 कैरेट: 1,14,500 रुपए
  • 18 कैरेट: 95,750 रुपए

कोलकाता

  • 24 कैरेट: 1,24,480 रुपए
  • 22 कैरेट: 1,14,100 रुपए
  • 18 कैरेट: 93,360 रुपए

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: 1,24,530 रुपए
  • 22 कैरेट: 1,14,150 रुपए
  • 18 कैरेट: 93,410 रुपए

लखनऊ

  • 24 कैरेट: 1,24,630 रुपए
  • 22 कैरेट: 1,14,250 रुपए
  • 18 कैरेट: 93,510 रुपए

सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुएं हैं और भारत में इन्हें शुभ माना जाता है. पिछले कुछ सालों में सोने के दाम तेजी से बढ़े थे, लेकिन दिवाली के बाद से इसमें थोड़ी राहत देखने को मिल रही है. 

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More