Fela News Lifestyle Header Banner

सोने-चांदी टूटे 24 अक्टूबर, जानें शहर के रेट्स

सोने-चांदी टूटे 24 अक्टूबर, जानें शहर के रेट्स

Last Updated Oct - 24 - 2025, 11:46 AM | Source : Fela News

घरेलू फ्यूचर मार्केट में शुक्रवार को सोने की कीमतें गिर रही हैं। MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोने का फ्यूचर 10 ग्राम के 1,23,587 रुपए पर खुला।
सोने-चांदी टूटे 24 अक्टूबर
सोने-चांदी टूटे 24 अक्टूबर

Gold Price Today: शुक्रवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 10 ग्राम के 1,23,587 रुपए पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,24,104 रुपए पर बंद हुआ था। 24 अक्टूबर सुबह 10:10 बजे सोना 1,22,890 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1,300 रुपए कम है। शुरुआत में सोना 1,22,800 रुपए के लो लेवल पर पहुंचा था।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,46,501 रुपए (प्रति किलो) पर खुली और खबर लिखे जाने तक 1,45,986 रुपए पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद की तुलना में 2,500 रुपए कम है।

शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट - 1,25,610 रुपए, 22 कैरेट - 1,15,150 रुपए, 18 कैरेट - 94,240 रुपए

मुंबई: 24 कैरेट - 1,25,460 रुपए, 22 कैरेट - 1,15,000 रुपए, 18 कैरेट - 94,090 रुपए

चेन्नई: 24 कैरेट - 1,25,890 रुपए, 22 कैरेट - 1,15,400 रुपए, 18 कैरेट - 96,000 रुपए

कोलकाता: 24 कैरेट - 1,25,460 रुपए, 22 कैरेट - 1,15,050 रुपए, 18 कैरेट - 94,140 रुपए

अहमदाबाद: 24 कैरेट - 1,25,510 रुपए, 22 कैरेट - 1,15,050 रुपए, 18 कैरेट - 94,140 रुपए

लखनऊ: 24 कैरेट - 1,25,610 रुपए, 22 कैरेट - 1,15,150 रुपए, 18 कैरेट - 94,240 रुपए

ध्यान दें कि 24 कैरेट सोने से गहने नहीं बनाए जाते; यह आमतौर पर सिक्के और बार बनाने में इस्तेमाल होता है। 22 और 18 कैरेट सोना गहनों के लिए इस्तेमाल होता है।

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More