Fela News Lifestyle Header Banner

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी फिर चमके, कीमतों में उछाल; आज का ताजा रेट

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी फिर चमके, कीमतों में उछाल; आज का ताजा रेट

Last Updated May - 30 - 2026, 01:02 PM | Source : Fela News

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर लौट रहे हैं, जिससे दोनों कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई है.
सोना-चांदी फिर चमके
सोना-चांदी फिर चमके

Gold-Silver Price Today on May 30:सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए आज राहत नहीं, बल्कि महंगाई की खबर है. शनिवार, 30 मई को सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बढ़ते वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोना-चांदी एक बार फिर चमकने लगे हैं.

GoodReturns के अनुसार, शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. वहीं चांदी भी महंगी हो गई है और इसकी कीमत 2,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक एक बार फिर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद दोनों धातुओं में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है.

शहरवार सोने की ताजा कीमत

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,57,800 ₹1,44,660 ₹1,18,390
मुंबई ₹1,57,650 ₹1,44,510 ₹1,18,240
कोलकाता ₹1,57,650 ₹1,44,510 ₹1,18,240
चेन्नई ₹1,59,290 ₹1,44,990 ₹1,21,590
बेंगलुरु ₹1,57,650 ₹1,44,510 ₹1,18,240

नोट: इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. ज्वेलरी खरीदते समय अंतिम कीमत इससे अधिक हो सकती है.

चांदी के दाम में भी उछाल

आज चांदी की कीमतों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई है. देश के अधिकांश बाजारों में चांदी 2,80,000 से 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है. वहीं दक्षिण भारत के कुछ शहरों, खासकर चेन्नई में, चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के भाव?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. शेयर बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते निवेशक जोखिम भरे निवेश से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों में लगा रहे हैं.

यही वजह है कि दोनों कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है और कीमतों को नया सहारा मिला है. अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी और महंगे हो सकते हैं.

यह भी पढ़े 

Bank Holidays in June 2026: जून में बैंक रहेंगे कई दिन बंद, तुरंत देखें छुट्टियों की लिस्ट

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More