Last Updated May - 27 - 2026, 12:51 PM | Source : Fela News
Gold-Silver Rate Today 27 May: मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है. देशभर में सोने-चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं, जिससे खरीदारी करने वालों की चिंता और बढ़ गई है.
Gold-Silver Rate Today 27 May:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है. देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. निवेशकों के बीच बढ़ती चिंता के चलते मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही दबाव में नजर आए. सबसे ज्यादा चर्चा सोने की कीमत में आई करीब ₹1000 की गिरावट और चांदी में ₹4700 की बड़ी टूट की रही.
MCX पर 5 जून डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब ₹971 टूटकर ₹1,58,110 पर पहुंच गई. वहीं जुलाई वायदा चांदी करीब ₹4,700 गिरकर ₹2,72,008 प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखाई दी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर इंडेक्स और रुपये की कमजोरी आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों को और प्रभावित कर सकती है.
अगर बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,903 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,579 और 18 कैरेट ₹11,931 प्रति ग्राम दर्ज किया गया. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड ₹15,888 प्रति ग्राम पर रहा. वहीं चेन्नई में सोने का भाव सबसे ज्यादा दर्ज हुआ, जहां 24 कैरेट सोना ₹16,068 प्रति ग्राम तक पहुंच गया.
10 ग्राम सोने के ताजा रेट पर नजर डालें तो 24K गोल्ड ₹1,58,880, 22K गोल्ड ₹1,45,640 और 18K गोल्ड ₹1,19,160 पर बिक रहा है. दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत में आज चांदी का भाव लगभग ₹284.90 प्रति ग्राम और ₹2,84,900 प्रति किलो दर्ज किया गया.
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी ₹2,84,900 पर बिक रही है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में इसका रेट ₹2,94,900 तक पहुंच गया है. लगातार बदलते दामों ने शादी-ब्याह की तैयारी कर रहे लोगों और निवेशकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है.
जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, आयात शुल्क और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग पर निर्भर करती हैं. जब भी वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ता है, निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ रुख करते हैं. यही वजह है कि मौजूदा हालात में सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़े