Last Updated May - 05 - 2025, 11:50 AM | Source : Fela News
Gold Price Today 5 May 2025: अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में इसका रेट 97,900 रुपये प्रति किलो है, जबकि चेन्नई में चांदी 1,08,900 रुपये प्र
Gold Price Today: सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोना अब 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक चांदी भी 100 रुपये सस्ती होकर 97,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 95,500 रुपये पर मिल रहा है। दिल्ली में इसका रेट थोड़ा ज्यादा है – 95,650 रुपये प्रति 10 ग्राम। 22 कैरेट सोना मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 87,540 रुपये में बिक रहा है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 87,690 रुपये है।
चांदी के ताजा रेट
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी 97,900 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिल रही है। चेन्नई में इसकी कीमत ज्यादा है – 1,08,900 रुपये प्रति किलो।
पिछले महीने सोना पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था। इसके बाद थोड़ी गिरावट आई, लेकिन लोग अभी भी सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। साथ ही अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह का सीजन होने की वजह से भी सोने की मांग बनी हुई है।
यह भी पढ़े : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24400 पार, रुपया मजबूत।