Header Image

Gold Price Today: बजट के बाद सोना-चांदी में गिरावट, चांदी 16,000

Gold Price Today: बजट के बाद सोना-चांदी में गिरावट, चांदी 16,000

Last Updated Feb - 02 - 2026, 11:46 AM | Source : Fela News

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतें 2 फरवरी को घरेलू फ्यूचर मार्केट में तेज गिरावट, निवेशकों को मिली थोड़ी राहत।
बजट के बाद सोना-चांदी में गिरावट
बजट के बाद सोना-चांदी में गिरावट

Gold Price Today: बजट 2026 के अगले दिन, घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। सोमवार, 2 फरवरी को MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,39,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,42,510 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10 बजे गोल्ड 1,35,589 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, यानी करीब 6,900 रुपये की गिरावट।

सिल्वर में भी कमजोरी दिखी, MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,48,875 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 16,700 रुपये कम था। शुरुआती कारोबार में गोल्ड और सिल्वर ने क्रमशः 1,41,085 रुपये और 2,67,501 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचा।

शहरवार सोने की कीमतें इस प्रकार हैं (प्रति 10 ग्राम, गुड रिटर्न अनुसार):

> दिल्ली: 24 कैरेट 1,51,680 | 22 कैरेट 1,39,050 | 18 कैरेट 1,13,800

> मुंबई: 24 कैरेट 1,51,530 | 22 कैरेट 1,38,900 | 18 कैरेट 1,13,650

> चेन्नई: 24 कैरेट 1,52,180 | 22 कैरेट 1,39,500 | 18 कैरेट 1,20,000

> कोलकाता: 24 कैरेट 1,51,530 | 22 कैरेट 1,38,900 | 18 कैरेट 1,13,650

> अहमदाबाद: 24 कैरेट 1,51,580 | 22 कैरेट 1,38,950 | 18 कैरेट 1,13,700

> लखनऊ: 24 कैरेट 1,51,680 | 22 कैरेट 1,39,050 | 18 कैरेट 1,13,800

> पटना: 24 कैरेट 1,51,580 | 22 कैरेट 1,38,950 | 18 कैरेट 1,13,700

> हैदराबाद: 24 कैरेट 1,51,530 | 22 कैरेट 1,38,900 | 18 कैरेट 1,13,650

बजट 2026 के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट आम निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि आज इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी के लिए अब थोड़े कम पैसे खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़े 

Budget 2026 update : Budget 2026 का आपकी जेब पर असर CNG, दवाएं सस्ती, शराब महंगी, पूरी लिस्ट

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More