Fela News Lifestyle Header Banner

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 6 जनवरी का ताजा भाव जानें

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 6 जनवरी का ताजा भाव जानें

Last Updated Jan - 06 - 2026, 12:35 PM | Source : Fela News

घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 6 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। MCX पर गोल्ड फ्यूचर की शुरुआत 1,38,666 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर हुई।
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 6 जनवरी को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,38,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,38,120 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह करीब 9:50 बजे MCX पर गोल्ड फ्यूचर 1,38,554 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछली बंद कीमत से लगभग 450 रुपये ज्यादा है। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,38,776 रुपये का हाई लेवल भी छू लिया।

चांदी की कीमतों में भी मजबूती

सोने के साथ-साथ मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 3,900 रुपये की बढ़त है। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,50,723 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गई थी।

आपके शहर में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

गुड रिटर्न के अनुसार देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव इस प्रकार रहे

दिल्ली

24 कैरेट: 1,38,970 रुपये

22 कैरेट: 1,27,400 रुपये

18 कैरेट: 1,04,270 रुपये

मुंबई

24 कैरेट: 1,38,820 रुपये

22 कैरेट: 1,27,250 रुपये

18 कैरेट: 1,04,120 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट: 1,39,970 रुपये

22 कैरेट: 1,28,300 रुपये

18 कैरेट: 1,07,000 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट: 1,38,820 रुपये

22 कैरेट: 1,27,250 रुपये

18 कैरेट: 1,04,120 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट: 1,38,870 रुपये

22 कैरेट: 1,27,300 रुपये

18 कैरेट: 1,04,170 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट: 1,38,970 रुपये

22 कैरेट: 1,27,400 रुपये

18 कैरेट: 1,04,270 रुपये

पटना

24 कैरेट: 1,38,870 रुपये

22 कैरेट: 1,27,300 रुपये

18 कैरेट: 1,04,170 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट: 1,38,820 रुपये

22 कैरेट: 1,27,250 रुपये

18 कैरेट: 1,04,120 रुपये

बदल रहा है खरीदारी का ट्रेंड

सोने की कीमतें बढ़ने के चलते अब कई लोग 22 और 24 कैरेट की जगह 18 कैरेट सोना खरीदना पसंद कर रहे हैं। यह एक नया ट्रेंड बनता दिख रहा है। अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें और खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: 

जनवरी की सैलरी में दिखेगा आठवें वेतन आयोग का असर

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More